Uncategorized

बोहरा जी की बावड़ी में रामनवमी पर भव्य दशम् कन्या पूजन एवं वैदिक यज्ञ महोत्सव सम्पन्न

 

जयपुर, रविवार, 06 अप्रैल 2025 |
बोहरा जी की बावड़ी, नांगल जैसा बोहरा, जयपुर परिसर में रामनवमी के पावन उपलक्ष्य पर उत्थान सेवा संस्थान, पतंजलि किसान सेवा समिति एवं मातृशक्ति के संयुक्त तत्वावधान में दशम् कन्या पूजन एवं वैदिक यज्ञ महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया।

इस पावन अवसर पर झुग्गी बस्तियों की 615 कन्याओं का विधिवत पूजन किया गया। कन्याओं के पाद प्रक्षालन के बाद उन पर पुष्पवर्षा की गई और उन्हें भोजन प्रसादी एवं उपहार भेंट किए गए। कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों ने “प्लास्टिक मुक्ति” के नारे लिखी तख्तियां दिखाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

संस्था के अध्यक्ष कैप्टन शीशराम चौधरी ने जानकारी दी कि संस्था द्वारा संचालित निःशुल्क बाल संस्कार पाठशाला में वर्तमान में 80 बालिकाएं पंजीकृत हैं।
सचिव शिवानंद त्रिपाठी ने कार्यक्रम में पधारे विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों एवं गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया।

कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे:
पतंजलि अभिभावक कुलभूषण बैराठी, कैलाश चंद बोहरा, वाई. पी. सिंह, जुगल किशोर, कर्नल जयप्रकाश, राजेश अग्रवाल, रमेश गोयल, सुनीता भारद्वाज (मातृशक्ति फाउंडेशन), चेतन गुप्ता, पार्षद रणवीर सिंह राजावत, सुल्तान सिंह कुमावत, विमला देवी अग्रवाल, प्रीति शर्मा, पूर्व पार्षद कौशल किशोर शर्मा, संतोष त्रिपाठी, कर्नल जगदीश चंद्र, धर्मेन्द्र सिंह, भगवान राम, राकेश माटोलिया, रमेश चंद्र शर्मा, सुभाष यादव, बजरंग सिंह एवं विक्रम सिंह कांवट

कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट तिरुपति कंडोई द्वारा किया गया।
इस धार्मिक, सामाजिक एवं संस्कृतिक आयोजन में कन्याओं सहित लगभग 1400 श्रद्धालु उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!