Uncategorized
गायत्री शक्तिपीठ ब्रह्मपुरी में रामनवमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया

जयपुर -ब्रह्मपुरी। रामनवमी के पावन अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ ब्रह्मपुरी में भव्य महोत्सव का आयोजन किया गया। चैत्र नवरात्रि के उपलक्ष्य में चल रहे वासंतिक अनुष्ठानों का समापन नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ के साथ संपन्न हुआ।
महायज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और श्रद्धा भाव से आहुतियाँ प्रदान कीं। यज्ञ परिसर में वातावरण वेदमंत्रों की ध्वनि से गुंजायमान हो उठा।
महोत्सव के अंतर्गत कन्या पूजन एवं भोज कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें नव कन्याओं को आदरपूर्वक भोजन कराकर उन्हें दक्षिणा व उपहार भेंट किए गए।
इस पावन अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने यज्ञ व सेवा कार्यों के माध्यम से पुण्य अर्जित किया और रामनवमी की मंगलकामनाएँ साझा कीं। आयोजन में स्थानीय लोगों की सहभागिता सराहनीय रही।