Uncategorized

महिला शिक्षा और सशक्तिकरण को नई ऊर्जा, वूमेन पॉवर सोशलिटी फाउंडेशन ने किया विस्तार

 

जयपुर। महिला एवं बाल विकास को समर्पित अग्रणी संस्था “वूमेन पॉवर सोशलिटी फाउंडेशन इंडिया” ने महिलाओं के सशक्तिकरण, शिक्षा, संरक्षण और जनजागृति को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में नियुक्तियों का विस्तार किया है।

 

नवीन नियुक्तियों में निष्ठा शर्मा को ब्रांड एंबेसडर, कन्या शिक्षा सहायता योजना के पद पर नियुक्त किया गया है। हेमलता टॉक को प्रदेश संयोजिका, फ्री भोजन कैंप, सरिता पंत को प्रदेश संयोजिका, कन्या शिक्षा सहायता, लिंबा राम कलाल को संभाग प्रभारी, उदयपुर, विमला राजपूत को प्रदेश सामाजिक सलाहकार, कन्या शिक्षा सहायता, चुन्नी लाल कलाल को प्रदेश महासचिव, कन्या शिक्षा सहायता, और भावना सुथार को जिला अध्यक्ष, कन्या शिक्षा (उदयपुर उत्तर) बनाया गया है। साथ ही डॉ. ममता दाधीच को राष्ट्रीय सदस्य के पद पर नियुक्त किया गया है। इन नियुक्तियों के आदेश राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकन्या एवं सचिव उमा सोनी के निर्देशानुसार तथा राष्ट्रीय संयोजक संतोष कुमार, उपाध्यक्ष राजरानी और सलाहकार एडवोकेट सुदेश शर्मा की अनुशंसा पर जारी किए गए हैं।वूमेन पॉवर सोशलिटी फाउंडेशन” ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए आशा व्यक्त की है कि वे संगठन को मजबूत बनाएंगे तथा समाजहित में मानवता और जनजागृति की भावना को जन-जन तक पहुँचाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!