उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी के नेतृत्व में पार्षद धाकड़ द्वारा वार्ड 36 में बही विकास की गंगा। साफा पहनाकर किया स्वागत

जयपुर। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी के नेतृत्व में पार्षद शेर सिंह धाकड़ द्वारा नगर निगम ग्रेटर के वार्ड 36 अंतर्गत आने वाली नानूपुरी कॉलोनी और गुर्जर कॉलोनी (विजय सिंह पथिक नगर) में बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ विधिवत रूप से किया गया। इस अवसर पर प्रसिद्ध कथावाचक महाराज नरेंद्र व्यास ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर कार्य का शुभारम्भ कराया।
संवाददाता जे.पी. शर्मा से क्षेत्रवासियों ने बातचीत करते हुए हर्ष जताया और कहा कि वार्ड में तेजी से विकास हो रहा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में लगभग 10 कॉलोनियों में सड़क निर्माण का कार्य प्रगति पर है और वार्ड में विकास की गंगा बह रही है। इस कार्य के सफल क्रियान्वयन में वार्ड पार्षद शेर सिंह धाकड़ के कार्यो की स्थानीय निवासियों ने सराहना करते हुए कहा कि पार्षद निरंतर क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान हेतु सक्रिय हैं। पार्षद धाकड़ का साफा पहनाकर स्वागत किया
इस अवसर पर नानूपुरी विकास समिति अध्यक्ष रामकुमार जांगिड़, अर्जुन सिंह, महेंद्र शर्मा, योगेश अग्रवाल, रमेश कुशवाहा, संजय सोनी, बनवारी लाल शर्मा, खातीपुरा मंडल अध्यक्ष माल सिंह शेखावत, बच्चू सिंह धाकड़, राज सिंह तंवर, लक्ष्मीनारायण बागड़ी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
स्थानीय निवासियों ने उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, पार्षद शेर सिंह धाकड़ के प्रति आभार जताया और आशा व्यक्त की कि इसी तरह के विकास कार्य भविष्य में भी जारी रहेंगे।