Uncategorized

अहमदाबाद फैशन वीक में ‘रंगा चक्र’ का रंगारंग आयोजन, कला, सेवा और संस्कृति का अद्भुत संगम

 

भैरु सिंह राठौड़ – (संपादक)
नजर इंडिया 24
राजस्थान। अहमदाबाद फैशन वीक के मंच पर इस बार कुछ अलग देखने को मिला। एक ओर जहां रंग-बिरंगे परिधानों ने रैम्प पर ग्लैमर बिखेरा, वहीं दूसरी ओर समाज सेवा, संस्कृति और आध्यात्मिकता की गहराइयों ने दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर दिया। ‘रंगा चक्र’ नामक इस विशेष शो का आयोजन फ्लोरियन फाउंडेशन (अध्यक्ष: अर्चना जैन) और समाचार जगत में सक्रिय मुंबई हलचल (संपादक: दिलशाद खान, FCI) के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस आयोजन ने फैशन को केवल स्टाइल का नहीं, बल्कि एक सामाजिक संदेश का मंच बना दिया। डिज़ाइनर सौमालिका घोष द्वारा प्रस्तुत इस कलेक्शन में कुल 24 मॉडलों ने भाग लिया। शो की भव्य शुरुआत सिमरन आहूजा और शहबाज खान ने की, जबकि रूपिका ग्रोवर शो की शोस्टॉपर रहीं। कार्यक्रम में सुहैल खंडवानी विशेष सहयोगी रहे, जिन्होंने स्किल डवलपमेंट में सहयोग देने के साथ-साथ अपनी विनम्रता और सकारात्मकता से रैम्प को भी रोशन किया। आयोजकों ने उनके योगदान को खुले दिल से सराहा।

*समुद्र मंथन’ की प्रतीकात्मक प्रस्तुति*

इस शो की सबसे खास बात रही ‘समुद्र मंथन’ पर आधारित एक गहन विचारधारा, जिसमें यह दिखाया गया कि जैसे देवताओं और असुरों ने अमृत पाने के लिए समुद्र का मंथन किया था, वैसे ही आज का समाज भी सकारात्मकता और नकारात्मकता के बीच जूझ रहा है। समुद्र को मानव चेतना, मंदराचल पर्वत को जीवन के साधन और वासुकी नाग को संघर्षों के प्रतीक रूप में दर्शाया गया। शो ने यह स्पष्ट किया कि आधुनिक जीवन में भी जब तक शिव की तरह कोई नेतृत्व विष नहीं पिएगा, समाज अमृत नहीं पा सकता।

*आयोजन का उद्देश्य*

यह शो केवल फैशन तक सीमित नहीं था, बल्कि इसका उद्देश्य समाज को एक नई दिशा देना था — कि कला के माध्यम से भी समाज सेवा और जागरूकता का कार्य किया जा सकता है।
फ्लोरियन फाउंडेशन वर्षों से शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण पर कार्य कर रही है। वहीं मुंबई हलचल अपने सामाजिक सरोकार और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए प्रसिद्ध है। इस आयोजन की सफलता में सहभागी सभी लोगों का हार्दिक धन्यवाद किया गया, विशेष रूप से सुहैल खंडवानी का, जिनके सहयोग के बिना यह संभव न होता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!