Uncategorized

जयपुर नगर निगम ग्रेटर ने बनाया अखंड योग और यज्ञ का विश्व कीर्तिमान 30 घंटे अखंड योग एवं 11:15 घंटे अखंड यज्ञ के साथ रचा इतिहास

 

जयपुर। जयपुर नगर निगम ग्रेटर की महापौर सौम्या गुर्जर की प्रेरणा और नेतृत्व में दिनांक 21 व 22 जून को आयोजित अखंड योग एवं गायत्री यज्ञ महाअभियान ने नया विश्व कीर्तिमान स्थापित किया। यह आयोजन इंदिरा गांधी पंचायती राज संस्थान, जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर किया गया।

इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के तहत 21 जून को शुरू होकर 22 जून तक चला लगातार 30 घंटे का अखंड योग सत्र सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इसके साथ ही 22 जून को प्रातः 7.30 बजे से सायं 6.45 बजे तक आयोजित गायत्री सप्त क्रांति ट्रस्ट के आचार्यों द्वारा कराए गए लगातार सवा ग्यारह घंटे के गायत्री महायज्ञ ने भी कीर्तिमान बनाया। कार्यक्रम की भव्यता का अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि इसमें गायत्री सप्त क्रांति ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं, 102 योग संस्थाओं के योगाचार्यों तथा उनकी टीम के लगभग 1000 याजकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां गायत्री, श्रीराम शर्मा आचार्य व वंदनीय माताजी भगवती देवी शर्मा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। शुभारंभ में देव शक्तियों का पूजन माननीय महापौर ने जोड़े से शामिल होकर किया। यज्ञ में गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम, उद्योग एवं खेलकूद मंत्री के.के. विश्नोई, महापौर सौम्या गुर्जर, पतंजलि प्रतिनिधि कुलभूषण बैराठी, प्रीति , क्रीड़ा भारती से मेघसिंह सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने आहुतियाँ अर्पित कीं।

महायज्ञ के माध्यम से न केवल आध्यात्मिक और मानसिक शुद्धि का संदेश दिया गया, बल्कि इसमें उपयोग की गई वनौषधियों और समिधा द्वारा वातावरण को भी शुद्ध किया गया। विशेषज्ञों के अनुसार यज्ञ का शारीरिक स्वास्थ्य, विशेषकर फेफड़ों व श्वसन संबंधी समस्याओं पर भी सकारात्मक प्रभाव होता है। महापौर सौम्या गुर्जर ने कहा, यह आयोजन जयपुर की ओर से पूरी दुनिया को यह संदेश है कि भारत की प्राचीन परंपराएँ, योग और यज्ञ, आज भी उतनी ही वैज्ञानिक और प्रभावशाली हैं जितनी वे युगों पहले थीं। कार्यक्रम का उद्देश्य भारत की कुंडलिनी शक्ति को जागृत कर उसे विश्व गुरु के स्तर तक पहुंचाना, भारतीय संस्कृति की गौरवशाली परंपरा यज्ञ और योगको वैश्विक मंच तक पहुंचाना और लोगों में इसके प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!