Uncategorized

फतेहाबाद महिला मंडल ने हर्षोल्लास से मनाया हरियाली तीज उत्सव, रेनू संजय अनवरिया की अध्यक्षता में विविध गतिविधियाँ रहीं आकर्षण का केंद्र

 

अरुण शर्मा / जिला ब्यूरो चीफ , नज़र इंडिया 24

फतेहाबाद। फतेहाबाद महिला मंडल द्वारा हरियाली तीज का उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। यह आयोजन मीना रमाकांत के निवास पर आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय संयोजिका रेनू संजय अनवरिया ने की।

कार्यक्रम का शुभारंभ ईश वंदना और संकल्पगान के साथ हुआ, जिसके बाद मनोरंजन का दौर शुरू हुआ। बहनों ने तंबोला जैसे लोकप्रिय खेल का आनंद लिया, जिसमें प्रथम पुरस्कार अनीता गुप्ता, द्वितीय राखी गुप्ता, तृतीय ममता गुप्ता और चतुर्थ मीना गुप्ता ने प्राप्त किया। “हरियाली तीज पुरस्कार” अर्चना गुप्ता ने जीता जबकि एक अन्य खेल में रेखा गुप्ता विजेता रहीं। सभी विजेताओं को उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ओम सेवा समिति महिला मंडल की सुंदरकांड गायक बहनों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। उनका स्वागत टीका और माला पहनाकर किया गया, जिससे कार्यक्रम की भव्यता और भी बढ़ गई।

सभी बहनों ने मिलकर सावन की मल्हारों का आनंद लिया। भजन-गीत गाए गए, पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किए गए और झूला झूलने की परंपरा को निभाया गया। कार्यक्रम का समापन स्वादिष्ट स्वल्पाहार के साथ हुआ। कार्यक्रम में विशेष रूप से रेनू गुप्ता, मीना गुप्ता, भारती गुप्ता, ममता गुप्ता, शारदा गुप्ता, अनीता गुप्ता, अर्चना गुप्ता, रिंकी गोलश, रजनी गुप्ता, राखी गुप्ता, मोहिनी गुप्ता, प्रीति गुप्ता, रेखा गुप्ता, सीमा गुप्ता, रिंकी गुप्ता, सुनीता गुप्ता, अंजली गुप्ता, आशा गुप्ता, अंजू गुप्ता सहित अनेक बहनों की सक्रिय उपस्थिति रही। कार्यक्रम का उद्देश्य नारी सशक्तिकरण, सांस्कृतिक परंपराओं का संरक्षण और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना रहा, जिसे महिला मंडल ने सफलतापूर्वक निभाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!