Uncategorized

भारत विकास परिषद अंबाबाड़ी शाखा द्वारा 263 बालिकाओं को स्वेटर वितरण

 

जयपुर। 8 दिसम्बर 2025। भारत विकास परिषद अंबाबाड़ी शाखा द्वारा सेवा और संस्कार के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, रोड नंबर 2, मुरलीपुरा में प्रतिवर्ष की भांति स्वेटर वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ठिठुरन भरी सर्दी में 263 बालिकाओं को स्वेटर वितरित कर उनके चेहरों पर खुशियों की गर्माहट बिखेर दी गई। कार्यक्रम में परिषद के सक्रिय सदस्य प्रदीप शर्मा, राजेश अग्रवाल, महेश कुमावत, रमेश श्यारा, लोकचंद नागेन्द्र वशिष्ठ, कमलेश शर्मा, महावीर भट्ट, रमेश चौधरी, पंडित राजेश शास्त्री, सुनील पटवारी और मातादीन अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस पुण्य पहल में कई सामाजिक कार्यकर्ताओं व भामाशाहों का आर्थिक सहयोग रहा, जिनमें प्रतीक शर्मा, सुभाष कुमार गुप्ता, प्रदीप शर्मा, एम.डी. कटारिया, राजेश अग्रवाल, रमेश श्यारा, डॉ. आर.एस. ग्रोवर, महावीर भट्ट, डॉ. शकुंतला शर्मा, बी.एल. छीपा, श्याम सुंदर खत्री, डॉ. गुंजन शर्मा, सीए गीतिका शर्मा, रमेश चौधरी, विक्रांत अग्रवाल, पंडित राजेश शास्त्री, शिव भगवान गोयल, संजीव ठाकुर, डॉ. कपिल मावंडिया, एस.एन. विजयवर्गीय और महेंद्र सिंह शेखावत शामिल रहे। विद्यालय प्रशासन ने परिषद के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए इसे बालिकाओं के कल्याण की दिशा में प्रेरणादायक कदम बताया। भारत विकास परिषद की यह पहल समाज में सहयोग, संवेदना और कर्तव्यनिष्ठा का सुंदर संदेश प्रस्तुत करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!