Uncategorized

जयपुर के खिलाड़ियों ने लहराया भारत का परचम, 8वीं एशियन ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीते 5 पदक

 

 

जयपुर – नेपाल के पोखरा में आयोजित 8वीं एशियन ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे जयपुर, राजस्थान के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का मान बढ़ाया। भारतीय दल ने कुल 5 पदक—3 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य—हासिल कर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत की उपस्थिति को मजबूती से दर्ज कराया।
स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों में करणजीत सिंह राठौड़, यशस्यवी पारीक वैभवी कुमावत का नाम शामिल है, जिन्होंने अपने अपने वर्गों में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, प्रखर सिंह ने रजत पदक,और मोहित सिंह शेखावत ने कांस्य पदक जीतकर भारतीय दल की पदक सूची को और समृद्ध किया। इन सभी प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को एनआरआई कोच दिनेश सैनी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ, जिनके अथक परिश्रम और तकनीकी प्रशिक्षण की बदौलत यह ऐतिहासिक उपलब्धि संभव हो सकी। जयपुर के इन होनहार खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर न केवल राजस्थान बल्कि पूरे देश को गर्व है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का तिरंगा लहराने वाले इन युवा खिलाड़ियों ने यह सिद्ध कर दिया है कि ताइक्वांडो जैसे खेल में भारत की नई पीढ़ी वैश्विक मंच पर दमखम दिखाने को पूरी तरह तैयार है। यह सफलता न केवल खिलाड़ियों की मेहनत का प्रतिफल है, बल्कि देश में ताइक्वांडो के बढ़ते स्तर और प्रशिक्षण व्यवस्था की मजबूती का प्रमाण भी है। जयपुर के इन सितारों को खेल प्रेमियों और समाज के हर वर्ग से बधाइयों का सिलसिला जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!