मकर संक्रांति पर मातृशक्ति फाउंडेशन की सेवा मिसाल मुरलीपुरा की कच्ची बस्ती में महिला-बच्चों को कंबल, भोजन व राशन का वितरण

जे पी शर्मा
जयपुर। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर मातृशक्ति फाउंडेशन की ओर से मुरलीपुरा स्थित विश्वकर्मा रोड नंबर–1, अलका सिनेमा के सामने कच्ची बस्ती में सेवा कार्य किया गया।संस्था द्वारा घुमंतू परिवारों की महिला एवं बच्चों की बस्ती में कंबल, खाने के पैकेट, कपड़े, सूखा राशन एवं अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया।इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष सुनीता भारद्वाज ने बताया कि मातृशक्ति फाउंडेशन समय-समय पर जरूरतमंदों के लिए इस प्रकार के सेवा कार्यक्रम आयोजित करती रहती है, ताकि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों तक सहायता पहुंच सके।
उन्होंने कहा कि पर्व और त्योहार तभी सार्थक होते हैं जब खुशियां सभी के साथ साझा की जाएं।कार्यक्रम में संस्था की पदाधिकारी पिंकी गुप्ता, मीनाक्षी गुप्ता, शशि गुप्ता, नीतू खंडेलवाल, अमृता चौधरी, मानसी एवं सविता की विशेष उपस्थिति रही। सेवा कार्य के दौरान लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी और संतोष स्पष्ट दिखाई दिया।




