लहरिया तीज महोत्सव में झलकी राजस्थानी संस्कृति की अनुपम छटा

जयपुर – ग्रास फील्ड रिसोर्ट, श्याम नगर में संस्थापिका प्रिया सिन्हा एवं संस्था संरक्षक एवं अग्रसेना प्रमुख दामोदर अग्रवाल के सानिध्य में राजस्थानी संस्कृति के पावन पर्व लहरिया तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पारंपरिक उमंग, उल्लास और सांस्कृतिक छटा देखने को मिली। इस अवसर पर महिलाओं ने लहरिया गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में रंग भर दिए। इसके अतिरिक्त फनी गेम्स, फैंसी लहरिया प्रतियोगिता और सोलह श्रृंगार के तहत भी रोचक स्पर्धाएं आयोजित की गईं, जिनमें विजेताओं को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की खास बात यह रही कि महिलाओं ने पारंपरिक पोशाकों में रंग-बिरंगे परिधानों के साथ मंच पर अपनी प्रतिभा की अनोखी छटा बिखेरी। मिताली सोनी, राज शर्मा, प्रतिमा शर्मा, ऊषा घोष, सीमा , नीलू , टीना अग्रवाल, ममता वशिष्ठ, मधु चौधरी, पुनम , जवा , सपना शर्मा, वंदना शर्मा, बेबी अग्रवाल, निकिता अग्रवाल एवं मीरा गोयल ने अपनी आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों और दर्शकों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे राजस्थानी संस्कृति के संरक्षण और उत्सवधर्मिता का जीवंत उदाहरण बताया।