सीकर में नगरीय एवं स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा का महिला मोर्चा ने किया सम्मान

रामगोपाल गोपी / नजर इंडिया 24
सीकर।भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष अनिता शर्मा के नेतृत्व में एवं भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज बाटड़ की अध्यक्षता में नगरीय एवं स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। यह सम्मान स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में सीकर को राष्ट्रपति महामहिम श्रीमती द्रौपदी मुर्मु द्वारा प्रतिष्ठित पुरस्कार मिलने की खुशी में किया गया। इस अवसर पर महिला मोर्चा द्वारा भगवान श्रीराम की प्रतिमा व गुलदस्ता भेंट कर मंत्री का अभिनंदन किया गया। इस कार्यक्रम में सरोज कड़वासरा, उमा सैनी, शारदा काबरा, सपना जैन, कविता चौधरी, सुमन वर्मा, मंजु, भंवरी खोखर, अनुराधा, माया देवी, अनु चाहिल, भानुमती सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में जिले को स्वच्छता के क्षेत्र में मिली इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर गर्व जताया गया और मंत्री झाबर सिंह खर्रा का मार्गदर्शन प्राप्त कर सभी ने राज्य में स्वच्छता को लेकर चल रही योजनाओं में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।