Uncategorized

विश्व सनातन संघ को प्राप्त हुआ दिव्य आशीर्वाद, पूज्यपाद राम रतनदेवाचार्य जी बने राष्ट्रीय संरक्षक

 

जयपुर।विश्व सनातन संघ को एक आध्यात्मिक उपलब्धि प्राप्त हुई जब पूज्यपाद श्री ब्रह्मा पीठाधीश्वर काठिया परिवाराचार्य अनंत श्री विभूषित स्वामी श्री राम रतनदेवाचार्य जी महाराज ने संघ के राष्ट्रीय संरक्षक का दायित्व स्वीकार करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को आशीर्वाद प्रदान किया। यह महत्वपूर्ण अवसर राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रभान शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हनुमान स्वामी, राष्ट्रीय सलाहकार जे.पी. शर्मा तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष शंकरलाल शर्मा के विनम्र आग्रह पर संभव हो पाया। पूज्य महाराज श्री के सान्निध्य में हुई इस घोषणा से संघ के कार्यकर्ताओं में एक नया उत्साह संचारित हुआ है। इस अवसर पर महाराजश्री ने विश्व सनातन संघ के कार्यों की सराहना करते हुए इसे सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार में एक महत्वपूर्ण मंच बताया संघ ने अपने आशीर्वाद प्राप्त पदाधिकारियों के नामों की भी घोषणा की, जिनमें प्रमुख रूप से डॉ. राकेश वशिष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीर्वाद प्राप्त
अंकित शर्मा राष्ट्रीय महासचिव , संगीता शर्मा राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष, साध्वी डॉ. अर्चना झा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,प्रभात शर्मा एवं हनुमान स्वामी राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष,
भीम कुमार कुशवाहा राष्ट्रीय संयुक्त सचिव, शंभू दयाल शर्मा राष्ट्रीय सचिव ,धर्म प्रचारक रतन महाराज,डॉ. अजय यादव राजस्थान प्रभारी, चिकित्सा प्रकोष्ठ,विनोद तिवारी प्रदेश अध्यक्ष, रुद्र प्रताप सिंह राठौड़ राजस्थान प्रचारक, रेखा शर्मा, बनारसी देवी, कृष्णा कंवर, नरेंद्र सिंह शेखावत प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी आदि।कार्यक्रम का आयोजन गरिमामयी वातावरण में किया गया, जिसमें सनातन धर्म और राष्ट्र सेवा को केंद्र में रखकर आगामी योजनाओं पर भी विचार-विमर्श हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!