Uncategorized
योगी आदित्यनाथ ,रेखाचित्र– सुनीता तिवारी

आदरणीय योगी आदित्यनाथ जी के
नाम को सोचते ही एक सच्चे संत की झलक लगती है।
ऊंचा माथा,तिलक आपके व्यक्तित्व की छाप है।
बहुत ही तेजोमयी व्यक्तित्वके धनी,प्रखर बुद्धि ,निडर,दूरदर्शी इंसान हैं।
स्मरण होते ही आपका मुख जिस पर
अद्धितीय तेज दिखता है आपका औरा देखकर आपकी महानता का अंदाज लग जाता है।
हिन्दू धर्म के पक्षधर,भारतभूमि को माता समान देखते हैं।
भगवा वस्त्र, तपस्वी जीवन में आप तपी समान ही दिखते हैं।
बड़े गंभीर योद्धा,गोरखनाथ सम्प्रदाय के मठाधीश के रूप में आपकी आकर्षण छबि है।
आप बचपन से ही विलक्षण प्रतिभा के धनी,अच्छे शासक तथा न्यायप्रिय हैं।
उत्तरप्रदेश के सफल मुख्यमंत्री भगवान श्री राम जी के भक्त,कुशल नीति निर्देशक भी हैं।
सुनीता तिवारी