Uncategorized

भजन-कीर्तन और झांकी से गूंजा अर्चना योगेश का आंगन, राधा अष्टमी पर बच्चों को किया सम्मानित

 

अरुण शर्मा। नज़र इंडिया 24, जिला ब्यूरो चीफ

फतेहाबाद। गणेश उत्सव के अवसर पर फतेहाबाद महिला मंडल की बहनों ने अर्चना योगेश जी के आवास पर भजन-कीर्तन का आयोजन किया। इस मौके पर अर्चना योगेश जी ने पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए इको-फ्रेंडली मिट्टी के गणपति बप्पा की स्थापना की।

उन्होंने कहा कि आजकल रंगीन प्लास्टर ऑफ पेरिस (POP) की मूर्तियों का प्रयोग बहुत बढ़ गया है, जिससे जल प्रदूषण होता है और उसमें रहने वाले जीव-जंतु नष्ट हो जाते हैं। दूषित जल मानव जीवन के लिए भी गंभीर खतरा है। इसलिए सभी को मिट्टी से बनी मूर्तियों का ही उपयोग करना चाहिए और विसर्जन के समय मूर्तियों को गड्ढा खोदकर उसमें पानी भरकर ही विसर्जित करना चाहिए। पूजा में चढ़ाए फूल-पत्तियों को नदियों में न बहाकर खाद बनाकर पेड़ों में डालना चाहिए, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ केमिकल खाद पर भी निर्भरता घटेगी।

 

कार्यक्रम में महिलाओं ने भजन-कीर्तन के साथ भगवान गणेश, रिद्धि-सिद्धि और राधा रानी की झांकी भी सजाई। सभी बहनों ने मिलकर आरती उतारी, राधा अष्टमी के अवसर पर राधा रानी जन्मोत्सव के गीत गाए, बच्चों को पुरस्कृत किया गया और प्रसाद वितरण भी किया गया। इस अवसर पर रेनू गुप्ता, मीना गुप्ता, अर्चना गुप्ता, राखी गुप्ता, प्रीति गुप्ता, सीमा रैपुरिया, सुनीता गुप्ता, कंचन गुप्ता, अंजली गुप्ता, आशा गुप्ता, अंजू गुप्ता, सुरभि गुप्ता, मीना राजकुमार, ओमवती, राधा गुप्ता सहित कई बहनें मौजूद रहीं। केंद्रीय संयोजिका रेनू संजय अनवारिया ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया और जल व पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!