Uncategorized

रावणा राजपूत मातृशक्ति संगठन व एडवोकेट स्नेह परिवार द्वारा नखराली गणगौर इवेंट आयोजित|

भीलवाड़ा। रावणा राजपूत मातृशक्ति संगठन व एडवोकेट स्नेह परिवार के संयुक्त तत्वावधान मे गणगौर महोत्सव के उपलक्ष मे नखराली गणगौर इवेंट का आयोजन महेश वाटिका, महेश स्कूल मे आयोजित हुआ|
एडवोकेट स्नेह परिवार की कार्यक्रम संयोजक वंदना चोखड़ा ने बताया कि सर्वप्रथम ईसर जी और गणगौर माता की सवारी को उपस्थित मातृशक्ति द्वारा विधि विधान से गीत गाते हुए आयोजन हॉल तक लेकर आये इसके पश्चात विशिष्ट अतिथि श्रीमति भगवती शर्मा, मनोरमा बारू व सुनीता कंवर राठौड़ आरती कंवर शेखावत तथा मुख्य अतिथि वंदना आमेटा,राजेश्वरी शर्मा, अनीता व्यास, वनिता कंवर पंवार चंदा कंवर गहलोत द्वारा ईसर जी व गणगौर माता की पूजा कर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की, उसके पश्चात उपस्थित मातृशक्ति को मान्यता कँवर गौड़, नीलम कंवर सोलंकी, मोहिनी कँवर, यशस्वी कँवर द्वारा तिलक लगाकर, लच्छा बांधकर व मुंह मीठा करवाकर स्वागत किया गया||
रावणा राजपूत मातृशक्ति संगठन की संस्थापक निशा कँवर गौड़ ने बताया कि इवेंट मे सभी महिलाए पारम्परिक राजस्थानी पोशाक मे सज-धज कर आई| कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई| सर्वप्रथम 3 साल से 10 साल तक की बच्चियों का रेम्प वॉक आयोजित हुआ विजयी प्रतिभागी को गिफ्ट देकर सम्मानित किया| इसके पश्चात 10 साल से 18 साल तक की बच्चियों का रेम्प वॉक आयोजित हुआ जिसमे मिस गणगौर पूजा कँवर बनी व रावणा राजपूत समाज की महिलाओ द्वारा आयोजित रेम्प वॉक मे सूर्यांशी कँवर पंवार मिसेज़ गणगौर बनी| एडवोकेट स्नेह परिवार की ओर से आयोजित मिस गणगौर प्रतियोगिता मे मिस गणगोर एडवोकेट खुशबु और मिसेस गणगोर एडवोकेट पूजा सुवालका बनी| मिस और मिसेज़ गणगौर को नखराली गणगौर ख़िताब से व मोमेंटो, ऊपरना, क्राउन पहनाकर सम्मानित किया गया|

साथ ही कार्यक्रम मे विभिन्न प्रतियोगिताये आयोजित की गई जिसमे एडवोकेट स्नेह परिवार की ओर से बेस्ट ड्रेस भगवती कोली बेस्ट गेट्प मे श्वेता माहेश्वरी बेस्ट श्रंगार अनिता व्यास व सुनीता सुवालका, पूजा लोदवाल रही| बेस्ट दोहा मे निशा चंदेल रही व रावणा राजपुत मातृशक्ति संगठन से बेस्ट चूड़ा प्रतियोगिता मे हेमलता कंवर नरूका तथा बेस्ट फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी मे मान्यता कँवर गौड़ विजयी रही| सभी विजयी प्रतिभागियों को मोमेंटो, ऊपरना व परितोषिक भेंट कर सम्मानित किया गया|
कार्यक्रम मे सुनीता कँवर राठौड़, नीलम कँवर सोलंकी, वनिता कँवर पंवार, सीमा कँवर, मोहिनी कँवर, सोनू कँवर, मीनू कँवर व एडवोकेट स्नेह परिवार से वंदना आमेटा, ममता दाधीच, राजेश्वरी शर्मा, अनिता व्यास, भगवती कोली, संध्या चतुर्वेदी मातृशक्ति ने कार्यक्रम को सफल बनाने मे सहयोग किया|

निशा कँवर गौड़
संस्थापक अध्यक्ष
रावणा राजपूत मातृशक्ति संगठन भीलवाड़ा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!