Uncategorized

डॉ. नीलम बावरा मन को साहित्य लेखन व काव्य में उत्कृष्ट योगदान हेतु राष्ट्रीय स्त्री शक्ति से किया जाएगा सम्मानित

 

सृष्ठि की निर्मात्री, प्रथम गुरु ममता की मूरत व परिवार की रक्षा करने वाली नारी के सम्मान में गंतव्य संस्थान दिल्ली के तत्वाधान में 30 अगस्त 2025 को शाम 4.30 बजे डिप्टी स्पीकर हाल कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया ,रफी मार्ग, नई दिल्ली-110001 में 25वां राष्ट्रीय स्त्री शक्ति सम्मान समारोह 2025 का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के आयोजक हैं आदरणीय डॉ.अरविंद कुमार त्यागी जी, अध्यक्ष, गंतव्य संस्थान दिल्ली। इस भव्य कार्यक्रम में लोकप्रिय कवयित्री डॉ नीलम बावरा मन को साहित्य लेखन व काव्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रीय स्त्री शक्ति सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। डॉ नीलम बावरा मन को देश की कई प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्थाओं द्वारा पहले भी सम्मानित किया जा चुका है। इनके तीन काव्य संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं। जिनमें से एक पुस्तक ‘उलझी राहें’ को इस वर्ष प्रान्ति इंडिया संस्था द्वारा बनारस में पुरस्कृत किया गया था। इन्होंने अपनी रचनाओं द्वारा दिल्ली-एन सी आर समेत देश के कई शहरों में अपनी छाप छोड़ी है।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं सुनील शास्त्री (पूर्व सांसद एवं मंत्री), विशिष्ट अतिथि माननीय विजेन्द्र गुप्ता (स्पीकर दिल्ली विधान सभा, विशेष अतिथि अजेन्द्र सिंह लोधी (सांसद लोकसभा), ममता महंता (सांसद राज्यसभा) और अनेक गणमान्य अतिथि।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!