Uncategorized

पट्टी कल्याणा में गो रक्षा दल द्वारा गणेश चतुर्थी का भव्य आयोजन, मुख्य अतिथि रिंकू चौधरी का हुआ सम्मान

 

पट्टी कल्याणा। गो रक्षा दल पट्टी कल्याणा की ओर से गणेश चतुर्थी का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाई रिंकू चौधरी का कमेटी सदस्यों ने फूलमालाओं व शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया।
प्रधान पिंका छौंककर, किताब सिंह, विकास सारसर, श्रवण कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों ने आयोजन को सफल बनाया। इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्य अतिथि रिंकू चौधरी ने कहा गणेश चतुर्थी केवल आस्था का पर्व ही नहीं, बल्कि आपसी भाईचारे और एकता का प्रतीक है। मैं हमेशा समाज की सेवा और संगठन की मजबूती के लिए कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहूंगा। आप सबका प्यार और सम्मान मेरे लिए बहुत बड़ी पूंजी है। इस भाईचारे को बनाए रखना ही हमारी असली ताकत है। गो रक्षा दल की यह एकजुटता और समाजसेवा की भावना अनुकरणीय है। मैं हर कदम पर साथ रहूँगा।
आयोजन में पंचायत मेंबर प्रेम सिंह, राजेश कुमार, राजेंद्र नंबरदार, हरेंद्र सिंह, गुलाब सिंह, सुनील, सुधीर सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!