Uncategorized
जोबनेर में आयोजित आयुर्वेद चिकित्सा शिविर, पचास लोगों ने लिया लाभ

जयपुर। श्री कृष्णा आयुर्वेदिक सेंटर के तत्वावधान में ग्राम जोबनेर में एक दिवसीय आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के मुख्य अतिथि रैगर धर्मशाला समिति के अध्यक्ष रामलाल जलोत्रिया रहे।
शिविर में डॉ. जीतेंद्र शर्मा ने जोड़ों के दर्द की दवा और शराब का नशा छुड़ाने की दवा का निःशुल्क वितरण किया। इस अवसर पर पचास लोगों ने चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाया।
ग्रामवासियों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर समय-समय पर आयोजित होते रहने चाहिए, जिससे ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी लाभ आसानी से मिल सके।




