Uncategorized

लक्ष्यदीप पब्लिक स्कूल झोटवाड़ा में वार्षिक उत्सव 2026 का भव्य आयोजन

 

जयपुर। लक्ष्यदीप पब्लिक स्कूल, झोटवाड़ा जयपुर में शुक्रवार को वार्षिक उत्सव 2026 का भव्य एवं रंगारंग आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों, प्रेरणादायक संगीत, नाट्य प्रस्तुतियों एवं आकर्षक झांकियों से दर्शकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम की विशेष झलक झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की जीवंत झांकी रही, जिसने दर्शकों को देशभक्ति और वीरता के भाव से ओत-प्रोत कर दिया। इसके साथ ही विभिन्न राज्यों की पारंपरिक वेशभूषा में प्रस्तुत नृत्य एवं झांकियों ने भारत की सांस्कृतिक विविधता को खूबसूरती से मंच पर उतारा।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय सचिव दीपक शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्रेरणादायक संदेश दिया। उन्होंने कहा कि असफलता में खड़े रहो, सफलता में विनम्रता रखो और कठिनाइयों में धैर्य सीखो यही जीवन की सच्ची शिक्षा है।

Oplus_131072

इस अवसर पर विद्यालय की वरिष्ठ अध्यापिकाओं एवं शिक्षकों को उनके समर्पण और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित भी किया गया, जिससे शिक्षक समुदाय में उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम का समापन संस्था प्रभारी जितेंद्र शर्मा विनोद द्वारा आभार व्यक्त करते हुए किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य एवं सफल जीवन की शुभकामनाएं देते हुए आयोजन में सहयोग करने वाले सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों का धन्यवाद किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!