Uncategorized

जयपुर में अग्रवाल परिवार सोशल ग्रुप ने किया पोस्टर विमोचन

 

जयपुर। झोटवाड़ा अग्रवाल परिवार (जयपुर) सोशल ग्रुप रजि. के तत्वावधान में 22 सितंबर 2025 को निवारू रोड, झोटवाड़ा स्थित भगवान श्री अग्रसेन जी महाराज की विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा के पोस्टर का विमोचन ग्रुप के संरक्षक श्री आनंद गुप्ता द्वारा किया गया। आयोजकों ने बताया कि शोभायात्रा में विशेष आकर्षण शिव–पार्वती की झांकी एवं भगवान शंकर के वाहन नंदी महाराज का विशाल रथ रहेगा। यात्रा मार्ग में ड्रोन के माध्यम से पुष्पवर्षा की जाएगी, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होगी। इस अवसर पर कृष्णावतार अग्रवाल (सिंगोद खुर्द वाले), श्रीकांत गोयल, एडवोकेट कमलेश अग्रवाल, लक्ष्मण अग्रवाल, विकास गुप्ता, टीना अग्रवाल, निशा गोयल, हेमलता अग्रवाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!