Uncategorized

बजरंग सेना राजस्थान ने गौमाता को राज्य माता घोषित करने की मांग को लेकर निकाली भगवा रैली, लगाया रक्तदान शिविर

 

बाली। भारी बारिश व विकट परिस्थितियों के बीच बजरंग सेना राजस्थान के संस्थापक पं. अशोक शर्मा के नेतृत्व में बाली में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। साथ ही सेसली रोड स्थित खेतला जी महाराज मंदिर परिसर से बाली कचहरी तक भव्य भगवा रैली निकाली गई।जागरूकता रैली के उपरांत जिला अतिरिक्त कलेक्टर, बाली के माध्यम से मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार को ज्ञापन सौंपकर गौमाता को राज्य माता घोषित करने की मांग रखी गई।
इस अवसर पर बजरंग सेना राष्ट्रीय महासचिव विजय शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष सुषील मीणा, प्रदेश मीडिया प्रभारी सुरेश राजपुरोहित, प्रदेश गौरक्षा प्रमुख पदम सिंह, प्रदेश संगठन प्रभारी कमलेश शर्मा, प्रदेश प्रचार मंत्री डॉ. मनोज भारद्वाज, बालोतरा जिला गौरक्षा अध्यक्ष मदन सिंह राजपुरोहित सहित बजरंग सेना के महिला मोर्चा पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सफल आयोजन हेतु बजरंग सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष महेन्द्र यादव ने राजस्थान प्रदेश की टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!