कशिश काव्य मंच का वार्षिकोत्सव 14 सितम्बर को, शाहदरा में बहेगी काव्य गंगा, साहित्य साधना का होगा पर्व

जे पी शर्मा। नज़र इंडिया मुख्य संपादक
नई दिल्ली। कशिश काव्य मंच (रजिस्टर्ड साहित्यिक संस्था, दिल्ली प्रदेश) अपना भव्य पंचम वार्षिकोत्सव 14 सितम्बर 2025 को वैश्य अग्रवाल धर्मशाला, ए-30, मानसरोवर पार्क, शाहदरा, दिल्ली में पवन मल्होत्रा एडवोकेट के संयोजन में ये कार्यक्रम होने जा रहा है। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलने वाले इस विराट महाकवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में धरा पर काव्य गंगा की धारा बहेगी और मधुर स्वरों से अम्बर झूम उठेगा। मंच संचालन संस्थापिका एवं अध्यक्षा कंचन वार्ष्णेय ‘कशिश’ करेंगी। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथिगण के रूप में जे. पी. शर्मा, सुखपाल गौर, सागर सिंह मोही, विजय नागपाल नाविक और कुसुम लता पंडोरा उपस्थित रहेंगे। आमंत्रित सम्मानित रचनाकारों में शामिल हैं पुनीता सिंह, सौरब यादव, पायल गोयल, ओजस्वी जौहरी, विकास मिश्रा एडवोकेट, रोहित कुमार, रजनी बाला, सुमन मोहिनी, नवीन पहल, सत्यरूपा तिवारी, शांति राना शांति, योगेश बेखुद, गोविन्द भारद्वाज, डॉ. मदन मुरादाबादी, प्रमोद तिवारी, डॉ. अमृता अमृत, गुरमीत सिंह मीत मरजाना, इंजी. एन. सी. खंडेलवाल, यश कुमार मिश्रा, दिनेश पाल सिंह दिलकश, अमित यादव श्याम, शिवानी स्वामी, संजय कुमार गिरि, अंजू अग्रवाल उत्साही, गोल्डी गीतकार, संगीता मिश्रा, शिव झा, रामेंद्र शर्मा रवि, अंकुर इंदू अग्रवाल, आरती वर्मा, मनोज अबोध, राजेश प्रभाकर, राजेश श्रीवास्तव, अरुण उपाध्याय, अलका बलूनी पंत, ज्ञान सिंह प्रीतकर, हुमा देहलवी, जितेन्द्र जीत, अभिनाश गोमूर्ती, सुधीर यादव, विभु दुबे और प्रेम सागर प्रेम। इस आयोजन में राब्ता फाउंडेशन भी सहयोगी संस्था के रूप में जुड़ा है। इसके अंतर्गत शिवम झा कबीर, विवेक कवीश्वर, नलिनी राज ‘मौसम’, मुस्कान सागर ‘सना’, अनन्या पहाड़ी और अर्चना झा ‘हिना’ सक्रिय भागीदारी करेंगे।
पदाधिकारीगण में राजेन्द्र जुनेजा (संरक्षक), डॉ. सलोनी चावला (उपाध्यक्ष), डॉ. नीलम बावरा मन (सचिव), उर्मिला गुप्ता (कोषाध्यक्ष), लीला कृष्ण (सचिव) और प्रदीप वार्ष्णेय (समन्वयक) अपनी भूमिका निभाएंगे।
निदेशक एवं प्रबन्धक समिति में अरुण बत्रा, डॉ. रवि घायल अबोहर, सुरजीत नरवाल एडवोकेट, पंकज बाली एडवोकेट, दुष्यंत दलाल एडवोकेट, कँवर प्रीत भाटिया एडवोकेट और अमित शर्मा एडवोकेट शामिल हैं। वहीं कार्यकारिणी समिति का संचालन विनोद राजन ढींगरा और विकास कौशिक करेंगे।
कार्यक्रम की निवेदक कंचन वार्ष्णेय ‘कशिश’ (संस्थापिका/अध्यक्षा) और पवन मल्होत्रा एडवोकेट (संयोजक/महामंत्री) होंगे। संस्था का मानना है कि यह आयोजन साहित्य साधना का अद्वितीय पर्व बनेगा, जहाँ देशभर के श्रेष्ठ कवि अपनी रचनाओं से रसधारा प्रवाहित करेंगे।




