Uncategorized

कशिश काव्य मंच ने हिन्दी दिवस पर एडवोकेट पवन मल्होत्रा को किया साहित्य श्री सम्मान 2025 से सम्मानित

 

नई दिल्ली। प्रख्यात साहित्यिक संस्था कशिश काव्य मंच, दिल्ली, जोकि सरकारी मान्यता प्राप्त है और वर्षों से साहित्य साधना में अग्रणी भूमिका निभा रही है, ने हिन्दी दिवस और अपने पंचम वार्षिकोत्सव के अवसर पर एक गरिमामयी सम्मान समारोह का आयोजन किया। संस्था की अध्यक्षा एवं संस्थापिका कंचन वार्ष्णेय कशिश ने अपने पदाधिकारियों सहित इस अवसर पर मंच के संयोजक एवं वरिष्ठ साहित्यकार पवन मल्होत्रा एडवोकेट को हिन्दी साहित्य जगत में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए साहित्य श्री सम्मान 2025 से सम्मानित किया। इसके अलावा मंच ने 5 प्रबुद्ध कवयित्रियों को हिन्दी साहित्य सेवा के लिए स्त्री गौरव हिन्दी साहित्य सम्मान से पुरस्कृत किया। कशिश काव्य मंच ने न केवल नवोदित कवियों और साहित्यकारों को मंच प्रदान किया है बल्कि हिन्दी भाषा और साहित्य के प्रचार-प्रसार में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। हिन्दी दिवस पर आयोजित यह सम्मान समारोह साहित्य जगत में संस्था के योगदान को और अधिक सार्थक बनाने वाला साबित हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!