Uncategorized

स्वयंसिद्धा प्रदर्शनी – 2025 : महिला सशक्तिकरण की ओर एक सशक्त कदम

 

जयपुर, 1 अक्टूबर 2025।लघु उद्योग भारती की ओर से आयोजित स्वयंसिद्धा प्रदर्शनी – 2025 का भव्य आयोजन 2 से 4 अक्टूबर तक जवाहर कला केंद्र, शिल्पग्राम, जयपुर में किया जाएगा। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य महिला उद्यमियों को प्रोत्साहन एवं एक सशक्त मंच प्रदान करना है, जहाँ वे अपने हुनर और उत्पादों को बड़े स्तर पर प्रस्तुत कर सकें। प्रदर्शनी का उद्घाटन राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी द्वारा किया जाएगा। आयोजन में लगभग 80 स्टॉल्स लगाए जाएंगे, जिनमें हैंडिक्राफ्ट्स, टेक्सटाइल्स, ज्वेलरी, गृह सज्जा और खाद्य उत्पाद प्रमुख आकर्षण होंगे। महिलाओं के स्वास्थ्य और व्यवसाय पर विशेष पैनल डिस्कशन भी आयोजित होगा। वहीं प्रतिदिन शाम को होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में राजस्थान की लोकसंस्कृति की झलक प्रस्तुत की जाएगी। आयोजकों का अनुमान है कि प्रदर्शनी में प्रतिदिन 4,000 से 5,000 आगंतुकों की उपस्थिति होने की संभावना है। यह प्रदर्शनी वर्ष 2021 से लगातार आयोजित की जा रही है। शुरुआत केवल एक इकाई और 30 महिला उद्यमियों से हुई थी, जो आज बढ़कर चार महिला इकाइयों और 800 से अधिक उद्यमी महिलाओं तक पहुँच चुकी है। इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र खुराना, प्रान्त महामंत्री सुनीता शर्मा, महिला इकाई जगतपुरा की वैशाली वशिष्ठ, सेंट्रल महिला इकाई अध्यक्ष रमा अग्रवाल, सांगानेर महिला इकाई अध्यक्ष पिंकी माहेश्वरी और विद्याधर नगर महिला इकाई की ख़ुशी अग्रवाल भी मौजूद रहेंगी। स्वयंसिद्धा प्रदर्शनी 2025 केवल एक व्यावसायिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भर भारत और स्थानीय उद्यमिता को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!