Uncategorized

वूमेन पावर सोशलिटी फाऊंडेशन इंडिया परिवार के नए कार्यालय का शुभारंभ

 

नजर इंडिया 24

जयपुर। महिला एवं बाल विकास को समर्पित वूमेन पावर सोशलिटी फाऊंडेशन इंडिया परिवार के 27 सीगमेट में से एक कन्या जन्म गौरव स्वाभिमान सम्मान के नए कार्यालय का शुभारंभ अतिथियों के द्वारा किया गया।
जयपुर के विजयनगर प्रथम 22 गोदाम करतारपुरा स्टेशन रोड पर स्थित नए कार्यालय का उद्घाटन के मुख्य अतिथि सीएमओ के पीआरओ आनंद शर्मा एवं श्रीमती प्रतिभा शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि राजीव मित्तल आईआरएस और अरुण गोयल सलाहकार सदस्य WPSF तथा वूमेन पावर समिति फाऊंडेशन इंडिया परिवार के राष्ट्रीय संयोजक संतोष कुमार एवं कन्या जन्म गौरव स्वाभिमान सम्मान की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती राज कन्या उपाध्यक्ष राजरानी और प्रदेश अध्यक्ष कन्या जन्म गौरव स्वाभिमान सम्मान डॉ माधुरी शर्मा के आथित्य में संपन्न हुआ हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजसेवी और नारी शक्ति उपस्थित थे।
विदित है कि वूमेन पॉवर सोशलिटी फाउण्डेशन इंडिया संस्था यूनाइटेड नेशन्स ग्लोबल कॉम्पैक्ट, एवं ऑल इंडिया ह्यूमन राइट्स लिबर्टीज एंड सोशल जस्टिस से अधिकृत है और प्रतिनिधित्व और भारत में राजस्थान सहित प्रत्येक राज्यों में अपना प्रतिनिधित्व करते हुए, समाज सेवा के हितों में अग्रणी कदम रखते हुए (महिला एवं बाल विकास को समर्पित संस्था) के कार्य कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!