Uncategorized

महिला नेतृत्व का उभार — मंजू शर्मा पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सर्वसम्मति विश्वास

 

जयपुर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महत्वाकांक्षी संगठन सृजन अभियान ने जयपुर की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। अभियान के परिणामों और कार्यकर्ताओं के फीडबैक के बाद मंजू शर्मा का नाम सर्वसम्मति से एक सशक्त और लोकप्रिय चेहरा बनकर उभरा है।कांग्रेस नेतृत्व और स्थानीय कार्यकर्ताओं का मानना है कि मंजू शर्मा ने जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने और आमजन से सीधा संवाद स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। तीन बार नगर निगम चुनाव जीत चुकी मंजू शर्मा जनता के बीच गहरी पकड़ रखती हैं, और यही उनकी सबसे बड़ी ताकत मानी जा रही है।हरेंद्र पाल सिंह जादौन, जो वर्तमान में ब्लॉक अध्यक्ष हैं, उनका नाम भी संगठन में उभरा है।सृजन अभियान में हर वर्ग के कार्यकर्ताओं ने मंजू शर्मा पर भरोसा जताया। क्योंकि उनके अंदर मजबूत संगठन क्षमता है बूथ और वार्ड स्तर पर पार्टी को सक्रिय करने में उन्होंने अहम योगदान दिया। एक ऊर्जावान महिला नेता के रूप में वे नई पीढ़ी और महिला सशक्तिकरण की प्रतीक हैं। तीन बार की चुनावी जीत तथा विप्र कल्याण बोर्ड उपाध्यक्ष रह चुकीं है। उनकी कार्य क्षमता ने उन्हें जयपुर की जनता के दिलों तक पहुंचाया है। मंजू शर्मा ने कार्यकर्ताओं के समर्थन पर आभार जताते हुए कहा कि पार्टी द्वारा जो भी जिम्मेदारी सौपी जाएगी उसे मैं पूरी निष्ठा से निभाऊंगी। संगठन की एकजुटता और जनता की समस्याओं का समाधान मेरी प्राथमिकता होगी।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, आगामी विधानसभा चुनावों में टिकट वितरण और प्रमुख पदों को लेकर मंजू शर्मा की दावेदारी बेहद मजबूत मानी जा रही है। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि उनका उभार जयपुर की कांग्रेस राजनीति में बड़ा परिवर्तन साबित हो सकता है। जयपुर में संगठन सृजन अभियान की सफलता ने कांग्रेस को नई दिशा और नई उम्मीद दी है और इस उम्मीद का नाम है मंजू शर्मा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!