Uncategorized

चिनाब और अंजी खाद ब्रिज का अध्ययन करेंगे : पंडित अनिल गौड़

 

लोकेश झा, सोनीपत हरियाणा

रेल मंत्रालय की नार्दन रेलवे सलाहकार समिति का एक प्रतिनिधिमंडल 25 नवंबर को जम्मू–कश्मीर के तीन दिवसीय तकनीकी अध्ययन दौरे पर जाएगा। इस प्रतिनिधिमंडल में हरियाणा के सोनीपत जिले के जाखौली निवासी पंडित अनिल गौड़ को शामिल किया गया है।

नार्दन रेलवे की उप महाप्रबंधक गुंजन भारद्वाज द्वारा भेजी गई आधिकारिक सूचना के अनुसार, स्टडी टूर के दौरान प्रतिनिधिमंडल दुनिया के सबसे ऊँचे चिनाब रेलवे ब्रिज तथा भारत के पहले केबल-स्टे अंजी खाद ब्रिज का विस्तृत तकनीकी निरीक्षण करेगा। अध्ययन में निर्माण तकनीक, संरचना, संचालन प्रणाली और सुरक्षा मानकों का आकलन शामिल होगा।

पंडित अनिल गौड़ ने बताया कि यह दौरा दोनों विश्वस्तरीय परियोजनाओं को समझने का महत्वपूर्ण अवसर है। साथ ही वे हरियाणा के स्थानीय रेल यात्रियों से जुड़ी समस्याएँ—स्टॉपेज, समयपालन, यात्री सुविधाएँ और नई मांगें—वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष प्रभावी रूप से रखेंगे, ताकि आवश्यक सुधार शीघ्र लागू किए जा सकें।

रियासी (जम्मू–कश्मीर) में स्थित चिनाब रेलवे ब्रिज समुद्र तल से 359 मीटर ऊँचा है और दुनिया का सबसे ऊँचा रेलवे पुल माना जाता है। इसका लोकार्पण 6 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था। वहीं अंजी खाद ब्रिज उधमपुर–श्रीनगर–बारामुला रेल लिंक परियोजना का महत्वपूर्ण हिस्सा है और भारत का पहला केबल-स्टे रेलवे ब्रिज है।

प्रतिनिधिमंडल पूरे अध्ययन के बाद आवश्यक सुझाव रेलवे प्रशासन को प्रदान करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!