मीनू कुमार कथाकुंज सेवा परिषद की महिला शाखा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत

विकास मिश्र। नज़र इंडिया 24
दिल्ली। दिल्ली की सोशल एक्टिविस्ट एवं मॉडल मीनू कुमार को कथाकुंज साहित्य सेवा परिषद की महिला शाखा का राष्ट्रीय अध्यक्ष (कार्यकाल 2026 से 2028) मनोनीत किया गया है।संस्था के संस्थापक गोविंद गुप्ता ने बताया कि परिषद के पदाधिकारियों की बैठक में संगठन की गतिविधियों एवं आगामी योजनाओं पर चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से मीनू कुमार को महिला शाखा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त करने का निर्णय लिया गया। मनोनयन पर संस्था के पदाधिकारियों ने मीनू कुमार को बधाई देते हुए उनके सामाजिक अनुभव की सराहना की। संस्था के राष्ट्रीय प्रवक्ता विकास मिश्र ने कहा कि मीनू कुमार एक सक्रिय समाजसेवी हैं और अनेक सामाजिक संस्थाओं से जुड़कर उन्होंने उल्लेखनीय कार्य किए हैं, जिससे परिषद की गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक सह मुकेश पटेल भी उपस्थित रहे।




