Uncategorized

राष्ट्रीय सुशासन दिवस विशेष कल्प भेंटवार्ता कार्यक्रम में मनीषा आवले चौगांवकर जी सम्मानित।

महामना मालवीय जी एवं अजातशत्रु बाजपेई जी भारत के अनमोल रत्न और समाज के शिखर व्यक्तित्व हैं - कल्पकथा परिवार

 

प्रभु श्री राधा गोपीनाथ जी महाराज की कृपा से संचालित कल्पकथा साहित्य संस्था परिवार की संवाद प्रभारी श्रीमती ज्योति राघव सिंह जी ने बताया कि साहित्यिक साक्षात्कार कार्यक्रम कल्प भेंटवार्ता श्रृंखला के राष्ट्रीय सुशासन दिवस विशेष अंक में दिल्ली की विद्वान साहित्यकार श्रीमती मनीषा आवले चौगांवकर जी को भेंटवार्ता पत्रम से सम्मानित किया गया।

डॉ श्रीमती मंजू शकुन खरे के संयोजन के प्रेरक संवाद कार्यक्रम में प्रश्नों के उत्तर देते हुए श्रीमती मनीषा आवले चौगांवकर जी ने कहा कि साहित्यकार में मानवीय संवेदना भरे मन होना बहुत जरूरी है इसलिए अपने लिए अपनों के लिए समय निकालें और ठहरें भी।

कल्पकथा के यूट्यूब चैनल पर सीधे प्रसारण के कार्यक्रम में मनीषा जी को सम्मानित करते हुए कल्पकथा साहित्य संस्था परिवार से डॉ श्रीमती जया शर्मा प्रियंवदा जी ने कहा कि भारत रत्नद्वय महामना मदन मोहन मालवीय जी एवं अजातशत्रु अटल बिहारी बाजपेई जी भारत के अनमोल रत्न और समाज के शिखर व्यक्तित्व हैं उन्होंने आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शन और प्रेरणा का स्त्रोत बनाया है।

चार चरणों क्रमशः व्यक्तिगत परिचय, साहित्यिक यात्रा, दर्शकों के प्रश्न, और चटपटे प्रश्न अटपटे उत्तर, के विशिष्ठ आयोजन के अंत में वन्दे मातरम् राष्ट्रगीत का गायन किया गया। तत्पश्चात आमंत्रित अतिथियों, सहभागी साहित्यकारों, एवं दर्शकों का आभार प्रकट करते हुए कार्यक्रम को विश्राम दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!