Uncategorized

महावीर इंटरनेशनल ग्रेटर ने गरिमा प्रोजेक्ट के तहत छात्राओं को किये सेनेटरी पैड वितरित 

मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता के उद्देश्य से झोटवाड़ा के स्कूल में आयोजित हुआ कार्यक्रम

 

जयपुर। महावीर इंटरनेशनल ग्रेटर द्वारा महावीर इंटरनेशनल एपेक्स के तत्वावधान एवं सौजन्य से दिनांक 05 जनवरी 2026 को “जे.वी.एम. इंग्लिश मीडियम सीनियर सेकेंडरी स्कूल”, निवारू रोड, झोटवाड़ा, जयपुर में गरिमा प्रोजेक्ट के अंतर्गत कक्षा 8 से 12 तक की स्कूली छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बायो-डिग्रेडेबल सेनेटरी पैड्स का निःशुल्क वितरण किया गया।महावीर इंटरनेशनल ग्रेटर के अध्यक्ष वीर राजेश बड़जात्या ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत प्राकृतिक रूप से मिट्टी में घुलनशील एवं स्वतः नष्ट होने योग्य 100 सेनेटरी पैड्स छात्राओं को वितरित किए गए, जिससे वे सुरक्षित एवं स्वच्छ विकल्पों को अपनाने के लिए प्रेरित हों।शिविर के मुख्य संयोजक वीर डॉ. नीरज जैन ने बताया कि कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय की निदेशक मंजू शर्मा एवं कार्यक्रम संयोजिका नमिता अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा।महावीर इंटरनेशनल ग्रेटर के सचिव वीर धनु कुमार जैन ने बताया कि गरिमा प्रोजेक्ट के अंतर्गत विभिन्न राजकीय एवं निजी विद्यालयों में पहुंचकर छात्राओं को मासिक धर्म से जुड़े विषयों पर जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि

झिझक छोड़ो, चुप्पी तोड़ो और खुलकर बोलो” के संदेश के साथ स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधी सही जानकारी देना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। इस अवसर पर  सुशीला बड़जात्या ने छात्राओं से संवाद स्थापित कर उन्हें उपयोगी मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान आगामी मकर संक्रांति पर्व पर पतंगबाजी से घायल होने वाले पक्षियों की सुरक्षा को लेकर जनमानस को जागरूक करने हेतु एक विशेष पोस्टर का विमोचन भी किया गया। महावीर इंटरनेशनल ग्रेटर के संयुक्त सचिव वीर सुनील बज ने कार्यक्रम में सहयोग एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए विद्यालय प्रशासन एवं संयोजक समिति का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!