Uncategorized

पतंग व मांझे से होने वाले हादसों को लेकर जनजागरूकता अभियान

अग्रवाल परिवार सोशल ग्रुप ने वाहन चालकों व आमजन को किया सचेत, पोस्टर का विमोचन

 

जयपुर। अग्रवाल परिवार (जयपुर) सोशल ग्रुप रजि. की ओर से शहर में पतंग एवं मांझे से होने वाले हादसों की रोकथाम को लेकर एक जनजागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। अभियान के अंतर्गत पोस्टर का विमोचन डॉ. गीतांजलि गर्ग एवं डॉ. रामबाबू गर्ग द्वारा किया गया।
संस्था के सदस्यों ने बताया कि शहर के प्रमुख मार्गों एवं चौराहों पर तख्तियों के माध्यम से संदेश लिखकर वाहन चालकों को सतर्क किया जाएगा। विशेष रूप से टू-व्हीलर वाहन चालकों से वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने एवं मफलर लगाने की अपील की गई, ताकि पतंग की डोर एवं मांझे से होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव किया जा सके। इसके साथ ही आमजन से आग्रह किया गया कि पतंगबाजी के दौरान मांझे से घायल पक्षियों को पास के किसी भी निकटतम रेस्क्यू टीम या सहायता केंद्र तक पहुंचाकर उनका जीवन बचाने में सहयोग करें।
इस अवसर पर कृष्णावतार अग्रवाल (सिंगोद खुर्द वाले), श्रीकांत गोयल, एडवोकेट कमलेश विकास गुप्ता, लक्ष्मण अग्रवाल, एडवोकेट नवीन गुप्ता, आशीष, ललित, टीना अग्रवाल, नमिता अग्रवाल सहित संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
संस्था पदाधिकारियों ने बताया कि यह अभियान आगामी दिनों में निरंतर जारी रहेगा, ताकि शहर में पतंग व मांझे से होने वाली दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और जन-जीवन सुरक्षित बनाया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!