Uncategorized

त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज की बैठक संपन्न, समाज भवन का भूमि पूजन 7 मार्च को

 

नानालाल आचार्य
नजर इंडिया 24

*उदयपुर*। शिवपुरी धाम इंटालिखेड़ा में प्रभु बा के सानिध्य में सोमवार को त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज की संभाग स्तरीय संयुक्त बैठक आयोजित हुई। प्रवक्ता अनिल पंड्या आँजना ने बताया कि बैठक में समाज के समस्त चौखला कार्यकारिणी सदस्य, विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, ग्राम इकाइयों के अध्यक्ष, कोर कमेटी सदस्य एवं पंचगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक के मुख्य अतिथि संभागीय अध्यक्ष भूपेंद्र पंड्या रहे। जबकि अध्यक्षता विनय त्रिवेदी शिवपूरी आश्रम इंटाली खेड़ा ने की। विशिष्ट अतिथि लक्ष्मीनारायण पांडे, प्रियकांत पंड्या, पवन अमरावत एवं किरीट पंड्या उपस्थित रहे। छमेंऊ चौखला के लीलाधर ने स्वागत उद्बोधन देते हुए समाज की एकता, संगठनात्मक मजबूती एवं भावी पीढ़ियों के लिए दूरदर्शी योजनाओं पर अपने विचार रखते हुए समाज को संगठित रहने का आह्वान किया।
पवन अमरावत ने बताया कि बैठक का मुख्य प्रयोजन त्रिमेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के गठन एवं उदयपुर में प्रस्तावित 5 मंजिला बहुउद्देशीय विशाल समाज भवन के निर्माण को लेकर व्यापक विचार-विमर्श एवं समाज की सभी इकाइयों से सहयोग सुनिश्चित करना है।
वागड़ चौखला से द्वारिका प्रसाद जोशी, चौरासी से किशोर पंड्या, पथोक से गोमती शंकर पंड्या, तरपोत से विनोद ने एक स्वर में कहा कि उदयपुर में प्रस्तावित समाज भवन के निर्माण हेतु सभी चौखला एवं इकाइयाँ तन-मन-धन से पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगी। बैठक में समाज के विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारियों ने भी अपने विचार रखे। संभागीय कर्मचारी प्रकोष्ठ प्रभारी दीपक त्रिवेदी, युवा प्रकोष्ठ से विनोद पांडे, राजनीति प्रकोष्ठ से सुरेश फलोजिया, खेल प्रकोष्ठ से विनोद पानेरी, गणेश त्रिवेदी , महिला प्रकोष्ठ से लक्ष्मी देवी ने अपने-अपने प्रकोष्ठों को और अधिक सशक्त बनाने तथा उदयपुर भवन निर्माण में हरसंभव सहयोग देने का संकल्प दोहराया।प्रियकांत पंड्या एवं लक्ष्मीनारायण पांडे ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी के गठन तथा उदयपुर में बनने वाले बहुउद्देशीय समाज भवन से समाज को होने वाले सामाजिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं संगठनात्मक लाभों की जानकारी दी।बैठक के दौरान समाज जनों द्वारा प्रभु बा का शाल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि भूपेंद्र पंड्या ने उदयपुर समाज भवन एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी को लेकर बताया कि भवन निर्माण का भूमि पूजन आगामी 7 मार्च को प्रस्तावित है, जिसमें राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करने का विचार किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि भूमि पूजन कार्यक्रम में दस हजार से अधिक त्रिमेस समाजजनों की उपस्थिति का लक्ष्य रखा गया है l इस अवसर पर प्रभु बा ने उदयपुर भवन के लिए 11 लाख रुपए देने की घोषणा की l संचालन कैलाश पांडे एवं महेश जोशी ने किया l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!