Uncategorized

हंगामा वन्स अगेन 2026 साहित्यिक कार्यक्रम का 10 वां एपिसोड सफलतापूर्वक संपन्न

 

विकास मिश्र। नजर इंडिया 24

दिल्ली। प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी, चिकित्सक,कवि, कहानीकार, निर्माता, निर्देशक,शोमैन डॉ० मनोज अग्रवाल “गुमनाम लखनवी” के यू ट्यूब चैनल पर ऑनलाइन काव्य महाकुंभ “हंगामा वन्स अगेन” का शानदार आगाज़ 3 जनवरी 2026 से प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को शाम 5 बजे से किया जा रहा है। इसी कड़ी का 10 वाँ एपिसोड सफलतापूर्वक प्रसारित किया गया। जिसमें सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश के निवासी (वर्तमान में दिल्ली निवासी) विकास मिश्र “सागर” मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और अपनी बेहतरीन प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आगरा के वरिष्ठ कवि संजय गुप्ता जी ने की और अपनी रचनाओं से श्रोताओं का मन मोह लिया। संचालन, रक्सा झाँसी के नामचीन कवि,शायर एवं ग़ज़लकार पंकज खरे ‘लेश’ ने किया।विशिष्ट अतिथि के रूप में रुख़साना ज़ेबा भोपाली व सुनीता मुखर्जी, हल्दिया,पश्चिम बंगाल ने भी अपनी रचनाएँ सुनाकर सभी को भाव विभोर कर दिया। कार्यक्रम के लेखक, निर्माता,निर्देशक डॉ० मनोज अग्रवाल “गुमनाम लखनवी” लखनऊ से व प्रोडक्शन कूर्डिनेटर अनीस अहमद साहब सीधे, जद्दाह् सऊदी अरब से स्वयं इस कार्यक्रम में तकनीकी सहयोगी के रूप में मौजूद रहे और अपने मनमोहक गीतों ग़ज़लों के द्वारा लोगों की खूब वाहवाही लूटी। कार्यक्रम में सहभागिता कर रहे सभी रचनाकारों को ऑनलाइन प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। डॉ मनोज अग्रवाल गुमनाम लखनवी ने मीडिया को बताया ये कार्यक्रम निःसंदेह सभी सम्मानित साहित्यकारों के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!