Uncategorized

विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन, निवारू बस्ती में उमड़ा जन सैलाब

डॉ अमर सिंह धाकड़। नजर इंडिया ब्यूरो चीफ

जयपुर। निवारू बस्ती में रविवार को विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें निवारू क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों से सर्व हिंदू समाज के हजारों लोगों ने सहभागिता की। सम्मेलन का उद्देश्य हिंदू समाज को जागृत करना, एकजुटता का संदेश देना और सामाजिक चेतना को मजबूत करना रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत मातृशक्ति द्वारा निकाली गई भव्य कलश यात्रा से हुई। हजारों महिलाओं की सहभागिता वाली इस कलश यात्रा ने पूरे क्षेत्र को धार्मिक एवं सांस्कृतिक वातावरण से सराबोर कर दिया। कलश यात्रा के पश्चात बड़ पीपली धाम, झोटवाड़ा के महंत प्रमेंद्र नाथ महाराज ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए हिंदू समाज को संगठित एवं जागरूक रहने का आह्वान किया।

सम्मेलन में महंत स्वरूपानंद महाराज, महंत गिरि शरण महाराज, समाजसेवी राम प्रकाश वैद एवं विश्व हिंदू परिषद जयपुर महानगर के कार्यकर्ता राकेश शर्मा ने भी अपने विचार रखे। वक्ताओं ने समाज को एकजुट होकर संगठन की शक्ति को पहचानने तथा सनातन संस्कृति के संरक्षण के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया।
डॉ. नरेंद्र जोशी ने बताया कि सम्मेलन की शुरुआत मातृशक्ति की कलश यात्रा, संतजनों के आशीर्वचन, श्री हनुमान चालीसा पाठ, भजनों एवं प्रसादी वितरण के साथ की गई। कार्यक्रम के समापन तक श्रद्धा, अनुशासन और सामाजिक एकता का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।
इस अवसर पर निवारू क्षेत्र के सर्व हिंदू समाज के हजारों लोग उपस्थित रहे, जिससे सम्मेलन ऐतिहासिक और सफल रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!