भगवान महावीर के 2625वें जन्मोत्सव के अंतर्गत वृहत स्वैच्छिक रक्तदान एवं निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

जयपुर। भगवान महावीर के 2625वें जन्मोत्सव के अंतर्गत आदिनाथ जयंती से महावीर जयंती तक आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में रविवार, 15 मार्च 2026 को जयपुर के विश्वकर्मा स्थित एसोसिएशन भवन में प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक वृहत स्वैच्छिक रक्तदान एवं निःशुल्क चिकित्सा जांच व परामर्श शिविर का सफल आयोजन किया गया।
यह शिविर दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन राजस्थान रीजन के तत्वाधान में दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सन्मति के सहयोग से दिगंबर जैन सोशल ग्रुप वीर एवं राजस्थान जैन युवा महासभा विद्याधर नगर जोन के संयुक्त सौजन्य से आयोजित किया गया।
जयपुर रीजन सचिव एवं वीर ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. नीरज जैन तथा सचिव पंकज जैन ने बताया कि मानव सेवा के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में मणिपाल हॉस्पिटल, शंकरा आई हॉस्पिटल, एसएमएस हॉस्पिटल ब्लड बैंक, क्लोव डेंटल तथा समत्व होम्योपैथी क्लीनिक की मेडिकल टीमों ने अपनी निःशुल्क सेवाएं प्रदान कीं।
शिविर में कुल 328 मरीजों ने निःशुल्क पंजीकरण करवाकर विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श का लाभ प्राप्त किया। शिविर के मुख्य समन्वयक राजेश बड़जात्या एवं राकेश गोदिका ने बताया कि रक्तदान के माध्यम से कुल 64 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया तथा सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
शिविर के संयोजक आशीष जैन (कोषाध्यक्ष–वीर ग्रुप) एवं रौनक जैन (संयुक्त सचिव–विश्वकर्मा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन) ने बताया कि शिविर में एलोपैथी एवं होम्योपैथी पद्धति के माध्यम से मरीजों की बीपी, शुगर, मोटापा (BMI), ब्लड ग्रुप, मलेरिया, सिफिलिस, हेपेटाइटिस, एचआईवी, दंत एवं नेत्र जांच निःशुल्क की गई। साथ ही कमजोर नजर के लिए चश्मे तथा अंग्रेजी एवं होम्योपैथी दवाइयों का निःशुल्क वितरण भी किया गया।
इस अवसर पर राजस्थान सरकार की उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी के ओएसडी हनुमान सिंह, वीकेआई एसोसिएशन के महासचिव पुष्प कुमार स्वामी, वीकेआई रिक्रिएशन क्लब के अध्यक्ष संजय खोज एवं महासचिव दीपक धानोटिया, हरिओम जन सेवा समिति के अध्यक्ष पंकज गोयल, वीकेआई थाना से पुलिस उप निरीक्षक डालचंद एवं प्रीतम सिंह, दिगंबर जैन सोशल ग्रुप विराट के अध्यक्ष बसंत जैन बैराठी, सन्मति के अध्यक्ष राजेश पाटनी, अनिल रांवका, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से रामविलास बिड़ला एवं सुभाष कानूनगो, ममता शर्मा, विजय कुमार शर्मा, मनोज शर्मा, क्षमा अग्रवाल, नीलू शर्मा सहित विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों की विशेष उपस्थिति रही।
शिविर की व्यवस्थाओं में वीर ग्रुप से रेखा जैन (जिला सीएलजी सदस्य, मुरलीपुरा थाना जयपुर), कशिश, कोमल, रिद्धि, नगेन्द्र वशिष्ठ समाजसेवी,अमित नासिरदा, सुभाष जैन, शशि, अंकित, रोहित, एकता, अमित, शैली, तान्या, महेंद्र जैन, रवि, रमा आदि का विशेष सहयोग रहा।v
शिविर के समापन पर वीर ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. नीरज जैन ने सभी मेडिकल टीमों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।




