होली पर खंभोलज साहित्य सेवा का फटाफट ऑनलाइन कवि सम्मेलन, 39 कवियों ने बिखेरे रंग
देशभर के 12 से अधिक राज्यों से कवियों की सहभागिता, डिजिटल प्रमाणपत्र वितरित

जयपुर। 4 मार्च 2026। होली के पावन अवसर पर खंभोलज साहित्य सेवा द्वारा प्रातः 9:00 बजे “फटाफट ऑनलाइन कवि सम्मेलन” का भव्य आयोजन किया गया। व्हाट्सएप प्लेटफॉर्म पर आयोजित इस कार्यक्रम में देशभर से साहित्यप्रेमियों और कवियों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के. वी. शर्मा, विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) रहे। सरस्वती वंदना उषा दावडा (गुजरात) द्वारा प्रस्तुत की गई। अतिथियों का परिचय एवं स्वागत डॉ. शैलेश वाणिया ‘शैल’ ने किया। संस्था की राष्ट्रीय सचिव प्रीति परमार ‘प्रीत’ ने व्हाट्सएप मंच को सुव्यवस्थित एवं आकर्षक बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस ऑनलाइन कवि सम्मेलन में कुल 39 कवियों ने अपनी रचनाएँ प्रस्तुत कीं। व्हाट्सएप समूह में 641 सदस्यों की उपस्थिति ने आयोजन की लोकप्रियता को दर्शाया। कार्यक्रम के दौरान संस्था के अध्यक्ष द्वारा सभी प्रतिभागी कवियों को डिजिटल प्रमाणपत्र वितरित किए गए।
आभार प्रदर्शन किरण चोनकर दीवानी, धरमपुर (गुजरात) द्वारा किया गया। कार्यक्रम की संपूर्ण रूपरेखा संस्था प्रमुख ‘शैल’ द्वारा तैयार की गई।
इस आयोजन में गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश, दिल्ली, बिहार, हरियाणा, आंध्र प्रदेश, उड़ीसा तथा पश्चिम बंगाल सहित अनेक राज्यों के कवियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। अंत में दोपहर 12:30 बजे फोरम आर. मेहता द्वारा राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया। “भारत माता की जय” के गगनभेदी नारों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
होली के इस रंगारंग अवसर पर साहित्य और तकनीक का सुंदर संगम देखने को मिला।




