Uncategorized

मूथों की गली में 22 वर्षों से हो रहा गवर माता पूजन, तीजणियों में दिखा उत्साह

 

जोधपुर। नवचौकिया क्षेत्र स्थित मूथों की गली में तीजणियों द्वारा गवर माता का पूजन श्रद्धा, आस्था और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र का वातावरण भक्ति, गीत-संगीत और नृत्य से सराबोर हो गया। सीमा मूथा ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 22 वर्षों से इस गली में तीजणियों द्वारा वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार गवर माता की पूजा निरंतर धूमधाम से की जा रही है। यह परंपरा आज भी पूरे उत्साह और आस्था के साथ निभाई जा रही है।
गणगौर पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि यह भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है, जिसमें ‘गण’ शिवजी और ‘गौर’ माता पार्वती का प्रतीक माने जाते हैं।
रजनी व्यास ने बताया कि इस अवसर पर सुहागन महिलाएं अपने अखंड सौभाग्य की कामना के लिए 16 डोरों में 16 गांठ लगाकर उन्हें सीधे हाथ में बांधकर गवर माता का पूजन करती हैं।
पूजन के दौरान गवर गीतों की मधुर धुन, पारंपरिक संगीत और नृत्य ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में तारा व्यास, सीमा मूथा, बिंदिया जोशी, रजनी व्यास, आशा व्यास, अनुकृति मूथा, स्नेहलता मूथा, हिमानी मूथा, शगुन व्यास, किरण पुरोहित, वीणा सोनी एवं ट्विंकल गज्जा सहित अनेक तीजणियां उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!