Uncategorized

वंदेभारत सेवा संस्थान के सचिव नरेंद्र सिंह राठौड़ ने किया 126वां रक्तदान, मरीज को दिया जीवनदान

 

जोधपुर। वंदेभारत सेवा संस्थान के सचिव नरेंद्र सिंह राठौड़ ने रक्तदान के क्षेत्र में अपनी सेवाओं की मिसाल कायम करते हुए आज 126वीं बार रक्तदान किया। श्री राठौड़ कई वर्षों से समाजसेवा और रक्तदान के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं तथा स्वयं भी नियमित रूप से रक्तदान करते रहते हैं।

जानकारी के अनुसार, श्री राम अस्पताल, पाल रोड में भर्ती एक मरीज को आपातकालीन स्थिति में A+ SDP की आवश्यकता थी। सूचना मिलते ही राठौड़ अपने साथियों के साथ रोटरी ब्लड सेंटर पहुँचे और सभी आवश्यक जांच करवाने के बाद फिट पाए जाने पर तुरंत रक्तदान किया, जिससे मरीज को नया जीवन मिल सका। इस अवसर पर रक्तवीर साथी किशन पूनिया, राहुल बोराणा, दिनेश चारण आदि उपस्थित रहे। समाजसेवक राठौड़ की इस सेवा भावना की सभी ने सराहना की और उन्हें “रक्तदान ही महादान” की भावना का सच्चा प्रतीक बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!