Uncategorized

रंग पंचमी पर फतेहाबाद महिला मंडल का होली मिलन समारोह उत्साह के साथ सम्पन्न

अरुण शर्मा। नजर इंडिया 24, जिला ब्यूरो चीफ

फतेहाबाद। रंग पंचमी के पावन अवसर पर फतेहाबाद महिला मंडल की बहनों ने होली मिलन समारोह बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया। यह कार्यक्रम केंद्रीय संयोजिका रेनू संजय अनवारिया के नेतृत्व में आजाद गली स्थित मीना रमाकांत के निवास पर आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत ईश वंदना और संकल्प गान से हुई, जिसे सभी बहनों ने मिलकर गाया। इसके पश्चात उपस्थित सभी अतिथियों और बहनों का गुलाल, होली की टोपी, माला और पट्टिका पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष बबीता शल्या, मंडल अध्यक्ष ममता राकेश तथा केंद्रीय संयोजिका शिवानी सराफ सहित भजन मंडली की रजनी जी का विशेष सम्मान किया गया।
समारोह के दौरान महिलाओं ने होली के पारंपरिक रसिया और गीत गाए, फूलों की होली खेली तथा नृत्य प्रस्तुत कर वातावरण को रंगमय बना दिया। मनोरंजन के लिए तंबोला प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें प्रथम स्थान रजनी जी, द्वितीय स्थान शिवानी जी तथा तृतीय स्थान शारदा जी और शालिनी जी ने प्राप्त किया। मोहिनी जी और रिंकी गोलस जी द्वारा भी विभिन्न रोचक खेलों का आयोजन किया गया, जिनमें प्रतिभागियों ने उत्साह से भाग लिया।

कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा राधा-कृष्ण की सुंदर झांकी प्रस्तुत की गई और बच्चों ने मनमोहक नृत्य भी प्रस्तुत किया। सभी विजेता बहनों और बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
महिला दिवस के अवसर पर केंद्रीय संयोजिका रेनू संजय अनवारिया ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रही हैं। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि बहनों और बेटियों का सम्मान केवल एक दिन नहीं, बल्कि प्रतिदिन किया जाना चाहिए। वहीं रक्तदान संयोजक शिवानी सराफ ने महिला दिवस के उपलक्ष्य में सभी बहनों को चॉकलेट देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने स्वल्पाहार का आनंद लिया और एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर रेनू जी, मीना जी, शारदा जी, अनीता जी, रिंकी जी, रजनी जी, पूनम जी, राखी जी, मोहिनी जी, रेखा जी, रिंकी गोलस, सुनीता जी, कंचन जी, पिंकी जी, शालिनी जी, अंजलि जी, आशा जी, गीता जी सहित अनेक बहनें उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!