सीसीए पेंशन नियम संशोधन 2025 पर उठी आवाज, झोटवाड़ा पेंशनर्स ने सौंपा ज्ञापन

जयपुर, 25 मार्च 2026। राजस्थान पेंशनर समाज उप शाखा झोटवाड़ा द्वारा सीसीए पेंशन नियम संशोधन विधेयक 2025 को वापस लेने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर जयपुर के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
यह ज्ञापन प्रातः 11 बजे संगठन के अध्यक्ष गोपाल भारद्वाज के नेतृत्व में सौंपा गया। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष रणवीर सिंह तंवर सहित बड़ी संख्या में पेंशनर्स उपस्थित रहे। ज्ञापन के माध्यम से पेंशनर्स ने केंद्र सरकार से मांग की कि सीसीए पेंशन नियम संशोधन विधेयक 2025 को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए, जिससे पेंशनभोगियों के हितों की रक्षा हो सके। इस अवसर पर अरविंद शर्मा, नंद सिंह शेखावत, हरिद्वारी लाल शर्मा, कैलाश चंद शर्मा, राम अवतार शर्मा, श्रवण कुमार, नारायण सिंह गहलोत, हाजी गुलाम रसूल मंसूरी, ओमप्रकाश बडगूजर, श्याम नारायण माथुर, रमेश मिश्रा, भैरू सिंह, बाबूलाल टेलर, सत्यनारायण वर्मा, दिनेश कुमार त्रिपाठी, देवकीनंदन ओझा, दामोदर लाल बोहरा, हरिशंकर शर्मा, बाबूलाल सैनी, राम रतन जांगिड़, नरेंद्र कुमार शर्मा, हरिनारायण शर्मा, सीताराम प्रजापत, डॉ. बी.पी. शर्मा, सुबोध गोविल, डॉ. नरेश, दिनेश कुमार शर्मा, मोहन लाल शर्मा, गोपाल शर्मा, भागीरथमल शर्मा, दुर्गा लाल शर्मा, श्याम मोहन अग्रवाल, रामपाल शर्मा, सतीश कुमार यादव, कल्याण सिंह चौहान, भगवान सहाय शर्मा, राम कल्याण शर्मा एवं कानाराम सैनी सहित अनेक गणमान्य पेंशनर्स उपस्थित रहे।
पेंशनर्स ने एकजुट होकर अपनी मांगों को गंभीरता से लेने की अपील की।



