327वां खालसा सजना दिवस व बैसाखी पर्व 14 अप्रैल को धूमधाम से मनाया जाएगा।

समालखा। । लोकेश झा
समालखा के मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा नानक दरबार साहिब में 327वां खालसा सजना दिवस एवं बैसाखी पर्व समूह संगत द्वारा 14 अप्रैल को बड़ी श्रद्धा व सत्कार के साथ मनाया जाएगा।
यह जानकारी गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान जगतार सिंह बिल्ला ने प्रेस वार्ता के माध्यम से दी। उन्होंने बताया कि सुबह 9 बजे श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के चोला साहिब (वस्त्र) बदलने की सेवा की जाएगी, जिसकी सेवा हरदीप सिंह भिंडर परिवार द्वारा निभाई जाएगी।
इसके उपरांत धार्मिक दीवान सजेंगे, जिसमें गुरुबाणी कीर्तन एवं कथा-विचार होंगे। साथ ही “सरबत दा भला” की अरदास की जाएगी।
प्रधान बिल्ला ने बताया कि 10वें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी ने वर्ष 1699 में खालसा पंथ की स्थापना की थी। इस दौरान पांच प्यारों—भाई दया सिंह, भाई धर्म सिंह, भाई हिम्मत सिंह, भाई मोहकम सिंह और भाई साहिब सिंह—को अमृत पान कराया गया था।
इस अवसर पर शाम सिंह, हीरा सिंह, जीवन सिंह, सुरेंद्र कुमार, अग्नदीप, अमित छावड़ा, अंकुर बंसल, कुलदीप सिंह, अमरजीत सिंह सहित अन्य संगत सदस्य मौजूद रहेंगे




