Uncategorized
आने वाला कल– महेन्द्र कुमार सिन्हा जय महासमुंद छत्तीसगढ़

आज विश्व में बहुत सारे देश युद्ध में लगे हुए है ।ये तय करेगा आने वाला कल किसका होगा।अभी सभी शक्ति संपन्न देश अपनी अपनी शक्ति के प्रभाव साहस के प्रदर्शन में लगा हुआ है।
ये सब परमाणु हथियार का इस्तेमाल करने में लग गए।
युद्ध का परिणाम हमेशा से भयावह होता है। युद्ध से किसी का भी भला नहीं होता है।
युद्ध का हमेशा से ही अंजाम खतरनाक, डरावना होता है।
ये सब जानते है पर अपनी वर्चस्व दिखाने में खो विश्व शांति का पथ भूल जाते है।
आने वाला कल विश्व शांति के लिए प्रार्थना करने वालों का है।
विश्व में शांति हो।
विश्व का कल्याण हो
वसुदेव कुटुंब की भावना रखने वालों है।
जियो और जीने दो की मंगल कामना करने वालों का है आने वाला कल।।
महेन्द्र कुमार सिन्हा जय
महासमुंद छत्तीसगढ़




