Uncategorized

फतेहाबाद रेलवे स्टेशन पर नई ट्रेन के ठहराव का शुभारंभ, सांसद राजकुमार चाहर ने दिखाई हरी झंडी

 

अरुण शर्मा। नजर इंडिया 24 ,
जिला ब्यूरो चीफ

फतेहाबाद। नगर के रेलवे स्टेशन पर आज रेलगाड़ी संख्या 09195/96 के ठहराव एवं प्रस्थान का शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम सांसद राजकुमार चाहर के सौजन्य से एवं आगरा रेल मंडल प्रबंधन के सहयोग से संपन्न हुआ।
मुख्य अतिथि सांसद राजकुमार चाहर ने कहा कि फतेहाबाद एवं बाह रेलवे स्टेशन पर इस गाड़ी का साप्ताहिक ठहराव एवं प्रस्थान सुनिश्चित किया गया है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया, ताकि भविष्य में इस रूट पर अन्य सुपरफास्ट ट्रेनों के संचालन का मार्ग प्रशस्त हो सके।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि बटेश्वर रेलवे स्टेशन पर भारतीय रेलवे द्वारा भव्य स्टेशन भवन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है, जिसका शुभारंभ आगामी अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के पैतृक गांव में किया जाएगा।

इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन प्रदीप भाटी, फतेहाबाद के पूर्व विधायक जितेंद्र शर्मा, पूर्व विधायक मधुसूदन शर्मा, चेयरमैन प्रतिनिधि रविप्रकाश शल्या, भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश परिषद सदस्य आनंद गुप्ता सहित सुग्रीव चौहान, कृष्णपाल सिंह जरार, मुन्ना लंबरदार, रंजीत प्रधान, राजेश कुशवाहा, सोनू शर्मा, शैलू जादौन, सोनू चौधरी एवं विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष, सभासद, पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में आगरा रेल मंडल प्रबंधक गोयल ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए उनका स्वागत एवं धन्यवाद किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!