Uncategorized

कलयुगी नारी — उर्मिला पाण्डेय उर्मि मैनपुरी उत्तर प्रदेश।

 

बात कलयुगी नारी की है जो आज कल दिखाई दे रही है कि कलयुगी नारी पुरुष से कंधा मिलाकर चलने तो लगीं हैं लेकिन उनका व्यबहार रात दिन बिगड़ता चला जा रहा है बड़ा दुःख होता है जब एक नारी को प्रेम करुणा ममता बात्सल्य दया सौहार्दपूर्ण व्यवहार की माना जाता था वहीं अब सब कुछ उल्टा हो रहा है। नारी के कई रूप होते हैं ममता मयी मां निश्वार्थ प्रेम करने वाली बहन लाड़ प्यार दुलार करने बाली बेटी जो अब सब कुछ भूलकर इस संसार के असंवैधानिक क्रिया कलापों में लग चुकी हैं जो अपना जीवन बर्बाद कर के अपने माता-पिता और अपनी ससुराल की इज्ज़त को दांव पर लगा रहीं हैं। कहां तक नाम गिनाऊं मुस्कान काण्ड,सोनम काण्ड और भी कई काण्ड हैं परंतु एक अभी मैनपुरी के किशनी कस्वे की लड़की पूजा ने जो किया उसे देखकर तो जी दहल जाता है अब क्या होना है।पूजा को उसका भाई उसकी ससुराल करपिया गांव छोड़ने गया वह रात को वहीं रुक गया पूजा का पति बाहर नौकरी करता है इस कारण वह महीने दो महीने में आ पाता है।उसका एक बेटा भी है जिसकी उम्र करीब दस साल की है।रात हो जाने के कारण पूजा का भाई वहीं रुक गया रात में पूजा का प्रेमी जितेन्द्र उर्फ़ जीतू ठाकुर रात को आता है दोनों में कुछ कहासुनी हुई जिसकी आवाज उसके भाई ने सुनी भाई जाग गया उसने अपनी बहिन को निर्वस्त्र स्थित में देखकर उस जीतू को गाली आदि दीं और उससे मारपीट होने लगी यह सब उसका बेटा देख रहा था वह अपनी जगह से हिला नहीं सब देखता रहा पास में नहीं आया जब लड़ाई अधिक बढ़ गई तो उस पूजा ने अपने प्रेमी से कहा कि इसके गोली मार दो नहीं तो यह हमारे पति को सब कुछ बता देगा। उसने उसकी जान ले ली ऐसी बहन जिसने अपने भाई को एक प्रेमी के कारण मरवा दिया भाभी को विधवा बना दिया।रात में ही जितेन्द्र ने ईशन नदी की झाड़ियों में शव को डाल दिया, पूजा ने सुबह अपने भाई की गुमशुदा होने की रिपोर्ट करवा दी।जब पुलिस को वह शव मिला तब उसने पूछताछ आरंभ की सबसे पहले पुलिस वाले पूजा के घर गए पूजा से पूछा पूजा पहेलियां बुझा रही थी पूजा के बेटे ने सब कुछ बता दिया।अब यह हो रहा है कलयुग में जो बहन अपने भाई की कलाई में उसकी लम्बी उम्र के लिए रक्षासूत्र बांधतीं है भैया दौज पर तिलक करती है उसी बहन ने अपने प्रेमी के कारण भाई को मौत के घाट उतार दिया।जिस बहन का प्रेम मां से भी बढ़कर निस्वार्थ माना जाता है उसी ने आज उसका गला घोंट दिया।ऐसी हो गई कलयुग की नारियां अब आगे क्या होगा भगवान जानें क्या होने बाला है इससे तो पहले के समय में सब कुछ ठीक-ठाक था।अब तो समय बहुत ख़राब है जो अपने भाई पति यहां तक की बेटे की हत्यारी नारी बन रहीं हैं भगवान सद्बुद्धि दे।
उर्मिला पाण्डेय उर्मि मैनपुरी उत्तर प्रदेश।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!