पृथ्वीराज चौहान स्टेडियम में पोलिरब प्लास्टिक का रोमांचक क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित
यूनिट द्वितीय की शानदार जीत, खिलाड़ियों ने दिखाया दमदार खेल और टीम भावना
जयपुर। भिवाड़ी स्थित पोलिरब प्लास्टिक प्राइवेट लिमिटेड (JNV ग्रुप), खुशखेड़ा द्वारा पृथ्वीराज चौहान स्टेडियम, करौली (खुशखेड़ा) में एक रोमांचक क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। यह आयोजन कंपनी के कार्मिक प्रबंधक सिद्धार्थ यादव के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

टूर्नामेंट में यूनिट प्रथम और यूनिट द्वितीय की टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जिसमें यूनिट द्वितीय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजय प्राप्त की। दोनों टीमों के कप्तान पवन नेहरा और योगेश कुमार ने अपने उत्कृष्ट नेतृत्व और खेल कौशल से टीम का उत्साह बढ़ाया।मैदान पर खिलाड़ियों का जोश और प्रतिस्पर्धा दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रही। मैच में रिंकू, योगेश, राहुल, मकसूद, साजिद, राकेश, शक्ति शुक्ला, ऋषभ, प्रवेश यादव, दिलीप यादव, किशोर सिंह, रवि राजपूत, अंकित (आईटी), अशोक यादव, सुमित यादव, आलोक, रामनिवास और विष्णु सहित कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे, जिनमें प्लांट हेड हिमांशु मोयल, अंकुल यादव, योगेश्वर सिंह (प्रोडक्शन), विनीत कुमार (क्यूएम), राम कुमार एवं तुषार गुप्ता (मेंटेनेंस) प्रमुख रूप से शामिल थे। इस आयोजन ने न केवल खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया, बल्कि कर्मचारियों के बीच टीम वर्क, आपसी सहयोग और खेल भावना को भी सुदृढ़ किया। टूर्नामेंट ने संगठन में सकारात्मक ऊर्जा और उत्साह का संचार करते हुए एकता और सामंजस्य का संदेश दिया।



