सृष्टि द विमेन्स क्लब ने मनाया दसवां स्थापना दिवस, सिंधु जैन रही सृष्टि द विमेन्स बैसाखी विजेता।

जयपुर। भारतीय सभ्यता संस्कृति और सामाजिक समरसता को समर्पित सृष्टि का विमानस क्लब ने अपने दसवें स्थापना दिवस को शाह और उल्लास के साथ मनाते हुए 11वें वर्ष में प्रवेश किया ।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को पंजाबी थीम पर सजाया गया जिसमें सखियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया ।क्लब की संस्थापक मधु सोनी ने बताया कि हर वर्ष 4 अप्रैल को स्थापना दिवस मनाया जाता है और इस बार भी भव्य आयोजन किया गया कार्यक्रम के दौरान नई कार्यकारणी का गठन भी गया । इस अवसर पर संजय सरदाना , शालिनी श्रीवास्तव , कुलदीप गुप्ता , सपना पाठक ,महावीर सोनी ,मिताली सोनी कई गणमान्य अतिथियों ने शिरकत की और कार्यक्रम की सराहना की कार्यक्रम में विभिन्न श्रेणियों में प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया…..* गिद्दा डांस.. में मीनाक्षी माथुर,सीमा शर्मा,लता मित्तल …. *बेस्ट डांस .. बृजेश पवार,मीना राठौर….* *बेस्ट ज्वैलरी.. कविता झांकल,अलका सक्सेना…*बेस्ट हेयर स्टाइल ..मंजू माथुर ,प्रमिला अरोड़ा…*बेस्ट ड्रेसअप अंजू सोनी, सिंधु जैन… बेस्ट कैटवॉक… विमला प्रजापति कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सृष्टि द विमेन्स बैसाखी खिताब सिंधु जैन ने अपने नाम किया ,रंग बिरंगे परिधानों संगीत और नृत्य से सजे सभी को पंजाबी संस्कृति से सराबोर कर दिया । कोरियोग्राफर संजीव चौधरी ने सभी को नृत्य कराया छोटी बच्चियों ने गणेश बंदना करके कार्यक्रम को आगे बढ़ाया समारोह का समापन आपसी भाई चारे और सांस्कृतिक एकता के साथ हुआ




