स्वयं सिद्धा साहित्यिक संस्थान की संस्थापिका ज्ञानवती सक्सैना को प्रणत ग्रंथ के लिए मैजिक बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड 2025 से किया सम्मानित

सुनीता त्रिपाठी अजय। नजऱ इंडिया 24 ब्यूरो चीफ
जयपुर। ज्ञानवती सक्सेना को जयपुर की वरिष्ठ साहित्यकार स्वयं सिद्धा साहित्यिक संस्थान की संस्थापिका ज्ञानवती सक्सैना को तुलसी मंगलम भवन रायपुर, छत्तीसगढ़ में बिलासा साहित्य शिक्षण संस्थान छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित तृतीय दीक्षान्त समारोह में देश भर से आए साधकों की गरिमामय उपस्थिति में बिलासा छंद महालय के संस्थापक छंदाचार्य डॉ रामनाथ साहू ‘ननकी’ जी के द्वारा नव प्रस्तारित छंद विधान पर सृजित “प्रणत छंद ग्रंथ” में अर्ध समवृत्त छंद लेखन हेतु अन्य 129 साहित्यकारों के साथ दी मैजिक बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड 2025 सम्मान से सम्मानित किया गया।।
इस आयोजन में परम श्रद्धेय गुरुदेव रामनाथ साहू ‘ननकी’ जी, बिलासा छंद महालय की अध्यक्ष डॉ माधुरी डडसेना ‘मुदिता’ जी, सचिव आ.गुरुवर ओमकार ‘मृदुल जी एवं आमंत्रित अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार आ. अरुण निगम जी दुर्ग छ ग, आ. पीसी लाल यादव जी वरिष्ठ साहित्यकार, डॉ सुधीर शर्मा जी वैभव प्रकाशन प्रमुख छ. ग.,आ. गुरुदेव हरिहरनो जी, आ. जयहिंद जी, आ.अशोक पटसारिया जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।




