Uncategorized

बोल अनमोल काव्य संध्या न्यू शर्मा आर्ट कॉलेज में सम्पन्न, कवियों ने काव्य रस से सराबोर किया वातावरण

संजय कुमार गिरी। नज़र इंडिया 24

नई दिल्ली। बोल अनमोल समिति के तत्वावधान में 9 नवम्बर 2025 को शर्मा न्यू आर्ट कॉलेज, शक्ति नगर चौक में एक शानदार काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि राकेश ‘शम्स’ ने की, जबकि संचालन समिति के संस्थापक भुवनेश चिंतन (खैर) ने अपनी प्रभावशाली शैली में किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ नरेन्द्र शर्मा ‘खामोश’ (गाजियाबाद) द्वारा सरस्वती वंदना के साथ हुआ, जिसने पूरे वातावरण को भक्ति और साहित्य के सुरों से भर दिया। इसके बाद एक से बढ़कर एक कवियों ने मंच संभालते हुए अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस काव्य संध्या में प्रेम सागर प्रेम, यश शर्मा यश, प्रदीप रस्तोगी (श्रावस्ती), अमर पाल अमर (रायबरेली), सुरेन्द्र सिफर, रमाशंकर शर्मा (दिल्ली), संजय कुमार गिरि (दिल्ली), डॉ. अशोक मधुप, मनोज कामदेव, पवन मल्होत्रा एडवोकेट (करनाल), अंकित अंकुल (रायबरेली), गोल्डी गीतकार, मनोज मिश्र कप्तान (रायबरेली) सहित अनेक कवियों ने अपनी रचनाओं से कार्यक्रम को ऊँचाई दी।महिला कवयित्रियों में दीपिका बल्देवा, नीलम गुप्ता, अंजना जैन, रजनी बाला, कंचन वार्ष्णेय ‘कशिश’, प्रतीक्षा चौहान ‘सुहानी’ तथा बाल कवयित्री अन्वी जैन ने अपनी मधुर कविताओं से सबका मन मोह लिया। अंत में शर्मा न्यू आर्ट कॉलेज के डायरेक्टर विवेकानंद शर्मा ने सभी कवियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन साहित्य और समाज के बीच सेतु का कार्य करते हैं तथा नई पीढ़ी को हिंदी साहित्य से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम का समापन देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत रचनाओं के साथ हुआ, और पूरा सभागार देर तक तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!