Uncategorized

*स्कूल के स्वर्णिम दिनों की यादें हो गई ताज़ा*

 

नानालाल आचार्य
नजर इंडिया 24

*उदयपुर*। सेंट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, उदयपुर में वर्ष 1999 बैच के छात्रों द्वारा एक भव्य अल्युमिनी मीट का आयोजन किया गया। इस रीयूनियन की खास बात इसकी 90’s थीम रही, जिसने सभी पूर्व छात्रों को अपने स्कूल के स्वर्णिम दिनों की यादों में लौटा दिया।
इस अवसर पर 63 पूर्व छात्र एकत्रित हुए और पुरानी यादों को ताज़ा करते हुए मित्रता, अनुभवों और जीवन की उपलब्धियों को साझा किया। स्‍कूल प्राचार्य फादर ए. जॉन बॉस्‍को ने सभी छात्रों को स्‍मृति चिन्‍ह भेंट कर सम्‍मानित किया। अल्युमिनी मीट के आयोजन में कोर कमेटी सदस्य दीपक शर्मा, हुसैन मुस्तफा, प्रवीण कपूर, शाकिर हुसैन, राज सिंह झाला सहित अन्य सहयोगी छात्रों की भूमिका रही, जिनके प्रयासों से यह आयोजन यादगार बन सका।
कार्यक्रम के दौरान यह भी उल्लेख किया गया कि 1999 बैच के अधिकांश छात्र आज व्यापार, तकनीक, डिफेंस, बैंकिंग सहित विभिन्न प्रतिष्ठित क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं। अपने-अपने क्षेत्रों में सेंट पॉल स्कूल का नाम गौरवान्वित कर रहे हैं। अंत में पूर्व छात्रों ने विद्यालय के प्रति आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!